नरेंद्र सिंह तोमर का बयान, सीजनल हिंदू हैं राहुल गांधी, चुनाव के दौरान उन्हें जनेऊ और गोत्र ध्यान में आता

MP Politics News: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गांधी परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। तोमर ने कहा कि राहुल गांधी सीजनल हिंदू हैं। चुनाव के दौरान उन्हें जनेऊ और अपना गोत्र ध्यान में आता है। दुनिया सब जानती है, वो जिस वंश के हैं वो इंदिरा गांधी और फिरोज खान से शुरू होता है। सनानत अनंत है, इसे समाप्त करने वाला धरती पर पैदा नहीं हुआ है।

केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उमरिया जिले के पाली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। तोमर ने कहा कि मैं कांग्रेस के इन नेताओं से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने भी तो महिलाओं को 1500 रुपये महीने देने की बात की थी, लेकिन ये विचार कांग्रेस के लोगों को तब क्यों नहीं आया, जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी?

Narendra Singh Tomars statement in Umaria, Rahul Gandhi is a seasonal Hindu

मुसीबत के समय गायब हो जाते हैं कांग्रेस के लोग

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं बीजेपी के प्रति जनता का जो समर्थन दिखाई दे रहा है, उससे यह साफ हो गया है कि भाजपा उमरिया में भी जीतेगी और देश-प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

तोमर ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस हमारे सामने है। लेकिन कांग्रेस के लोग सिर्फ चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं। पांच सालों तक उनका कोई पता नहीं रहता। चाहे ओले गिरें, बाढ़ आए या कोरोना जैसी महामारी आए, कांग्रेस के लोग कहीं दिखाई नहीं देते। लेकिन आप सभी ने देखा होगा कि कोरोना संकट के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों के घरों पर खाना पहुंचा रहे थे, दवाएं पहुंचा रहे थे और पीड़ितों की सेवा कर रहे थे। भाजपा की सरकारें तो जनता की सेवा करती ही हैं, पार्टी के कार्यकर्ता भी सेवा करने से पीछे नहीं हटते।

Narendra Singh Tomars statement in Umaria, Rahul Gandhi is a seasonal Hindu

विकास नहीं, विनाश पर भरोसा करती है कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस विकास पर भरोसा नहीं करती। उसका भरोसा विनाश पर है। सभी जानते हैं कि 2003 से पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और उस समय प्रदेश की क्या स्थिति थी। क्या उसे जमाने में सड़कें थी? क्या गांव में बिजली आती थी? क्या घरों में शौचालय थ? क्या गरीब बहनों के घरों में गैस कनेक्शन थे? उस जमाने में हर दौर में अराजकता ही अराजकता थी। सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे थे।

तोमर ने कहा कि आज कांग्रेस के जो लोग वोट मांगने आ रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि शिवराज सिंह चौहान की बुराई करने से वोट नहीं मिलेंगे। नरेंद्र मोदी जी पर प्रहार करने से वोट नहीं मिलेंगे। इधर-उधर की बातें छोड़ो और जनता को यह बताओ कि जब देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें थी, तब तुमने क्या किया? 15 महीनों के लिए कमलनाथ सरकार बनी थी, तब क्या किया?

Narendra Singh Tomars statement in Umaria, Rahul Gandhi is a seasonal Hindu

तोमर ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थीं। संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना सहित जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थीं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए लोगों के नाम नहीं भेजे। सरकार में बैठे लोग अपनी ही जेबें भरने में लगे थे। तोमर ने कहा कि आखिरकार वो सरकार अपने ही बोझ से भरभराकर गिर पड़ी। उसके बाद आई भाजपा की सरकार विकास को समर्पित है और लोगों का जीवन बदलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2003 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये थी, जो अब 1,40000 रुपये हो गई है। प्रदेश सरकार इसे 5 लाख रुपये तक पहुंचाना चाहती है। कांग्रेस के जमाने में पंचायत स्तर पर एक आवास आता था, लेकिन मोदी की सरकार ने शहरों, गांवों और जनजातीय इलाकों में प्रधानमंत्री आवासों की झड़ी लगा दी है। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना में सबसे आगे हैं और भाजपा की सरकार हर परिवार को आवास मिलने तक रुकेगी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+