MP से चुनाव लड़ रहे नरेंद्र सिंह तोमर की कितनी है कुल संपत्ति? कितनी है महीने भर की कमाई, जानें नेटवर्थ
Narendra Singh Tomar Net Worth: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पिछले कुछ दिनों से नरेंद्र सिंह तोमर अपने बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के कथित वीडियो को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। कथित वायरल वीडियो में 100 करोड़ और 500 करोड़ के डील की बात हो रही है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर इस बात की भी चर्चा हो रही है कि नरेंद्र सिंह तोमर की खुद की संपत्ति कितनी है। नरेंद्र सिंह तोमर की संपत्ति करोड़ों में है।

Narendra Singh Tomar Assets & Liabilities: नरेंद्र सिंह तोमर की कुल संपत्ति
- -चुनावी हलफनामे के मुताबिक नरेंद्र सिंह तोमर की कुल संपत्ति 2. 7 करोड़ की है।
- -हालांकि 2019 लोकसभा चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी सपंति 2 करोड़ 30 लाख की है। 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर ने हलफनामे में बताया था कि उनकी संपत्ति 44 लाख 90 हजार है।
- -नरेंद्र सिंह तोमर की चल संपत्ति 1.3 करोड़ से 1.5 करोड़ के बीच है।
- -नरेंद्र सिंह तोमर की अचल संपत्ति 1.4 करोड़ रुपये की है।
- -नरेंद्र सिंह तोमर की आय 15 से 20 लाख रुपये है।
- -नरेंद्र सिंह तोमर के पास देनदारियां 66.9 लाख रुपये है।
- -नरेंद्र सिंह तोमर अपने पास एक लाख तक कैश रखते हैं।
- -नरेंद्र सिंह तोमर की कमाई का जरिया उनकी सांसदी से आने वाली सैलरी है।
नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर की संपत्ति
- -नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर की कुल संपत्ति 3 करोड़ 95 लाख 64 हजार 748 रुपये है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है।
- - नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के पास 30,24,661 रुपये की देनदारियां है।
जानिए बाकी नेताओं की कुल सपंत्ति












Click it and Unblock the Notifications