यहां मुस्लिम समुदाय के लोग बजरंगबली को चढ़ाते हैं झंडा

Rajgarh News, राजगढ़। देशभर में शनिवार से जहां हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है। गुड़ी पड़वा के अवसर पर जहां पूरे भारतवर्ष में हिंदू नव वर्ष मनाया जा रहा है। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं इस मौके पर मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कौमी एकता की मिसाल देखने को मिल रही है।

Muslim Devotees offered flag to Bajarang Bali in Rajagarh MP

राजगढ़ स्थित बाबा बदख्सानी की मजार से भगवान बजरंगबली को झंडा समर्पित करने के लिए मुस्लिम समुदाय द्वारा झंडा लाया जाता है और राम जानकी मंदिर में उसको भगवान बजरंगबली को समर्पित किया जाता है।
रघुनंदन शर्मा ने बताया कि साम्प्रदायिक सौहार्द की यह अनूठी परम्परा पिछले 39 साल से चली आ रही है। यह कार्यक्रम मंदिर से मजार और मजार से मंदिर के नाम चलाया जाता है।

इसकी शुरुआत रामसिंह पहरी के विचार से शुरू हुई थी। वहीं अब यह प्रथा कलमकार समिति द्वारा निभाई जाती है। इस प्रथा में ना सिर्फ हिंदू-मुस्लिम बल्कि अन्य समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं यह एक ऐसी मिसाल है जो ना सिर्फ पूरे भारत बल्कि विश्व के लिए एक एकता का संदेश देती है।

राशिद जमील खान ने बताया कि इधर बाबा बदख्सानी की मजार पर उर्स का आयोजन किया जाता है तो राम जानकी मंदिर के द्वारा बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई जाती है और कौमी एकता के लिए दुआएं की जाती है। इसी क्रम में नववर्ष पर मुस्लिम समुदाय द्वारा बजरंगबली के लिए झंडा प्रस्तुत किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+