प्रेम विवाह हुआ खूनी खेल में तब्दील, गुस्साए भाई ने बहन के जेठ को उतारा मौत के घाट
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बहन को भगाकर ले जाने को लेकर बहन के सगे भाई ने पति के बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात लगभग पौने ग्यारह बजे की है।

जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत बजरंग वार्ड निवासी सूरज उर्फ डिल्लू पटेल की पड़ोसी तुलसी रैकवार ने गले पर बका से तावड़तोड़ वारकर निर्मम हत्या कर दी । पुलिस जांच में सामने आया कि डिल्लू पटेल का छोटा भाई राजा पटेल ने तुलसी रैकवार की बहन ज्योति रैकवार से कुछ माह पूर्व दिल्ली में प्रेम विवाह किया था।
इसके बाद दिल्ली ही रहने लगा। जब वह दिल्ली से घर वापस आया तो इसकी भनक तुलसी को लग गई, जिसने बुधवार की रात लगभग पौने ग्यारह बजे आम रास्ते पर रोक डिल्लू की हत्या कर दी।
परिजनों के अनुसार तुलसी बहन के प्रेम विवाह के बाद से डिल्लू के परिवार से रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते उसने डिल्लू की हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications