इंजीनियर की बेटी को पत्‍नी बताकर घर में घुस गई शिक्षिका, सुनाई पूर्व जन्‍म की कहानी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शहर की तिलक नगर पुलिस ने शनिवार दोपहर मुंबई की एक शिक्षिका को हिरासत में लिया है। शिक्षिका इंदौर में रहने वाली बीई की छात्रा पर पिछले चार माह से अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी। शिक्षिका छात्रा से कहती थी कि हम पूर्व जन्म में पति-पत्नी थे, सड़क हादसे में हमारी मौत हो गई थी। शिक्षिका छात्रा को कभी पूर्व जन्म की पत्नी तो कभी बहन बता रही है। छात्रा के परिजन का आरोप है कि दोनों अपहरण करने आए थे।

शिक्षिका की बात सुन घबरा गए परिजन

शिक्षिका की बात सुन घबरा गए परिजन

शिक्षिका की बात सुन घबराए परिजनों ने पुलिस को शिकायत कर आरोपिरयों को गिरफ्तार करवाया। पुलिस के मुताबिक चौहान नगर से 35 वर्षीय वेरोनिका और सिपाही आनंद मुंढे को हिरासत में लिया। वेरोनिका मैकेनिकल इंजीनियर दिनेश के घर में घुस गई थी और उनकी बेटी (इंजीनियरिंग छात्रा) से मिलने की जिद करने लगी। वेरोनिका ने छात्रा के परिजन से कहा कि छात्रा और वह पूर्व जन्म में पति-पत्नी थे। उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह उसके साथ रहना चाहती है।

महिला का व्यवहार देख छात्रा घबरा गई

महिला का व्यवहार देख छात्रा घबरा गई

महिला की बात सुनकर घर वाले सभी सन्न रह गए। उन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह जिद पर अड़ गई। महिला का व्यवहार देख छात्रा घबरा गई और कमरे में छिप गई। वेरोनिका ने जब लड़की से खुद की मुलाकात होने ना देखा तो उसने छात्रा की बीमार मां के पैर पकड़कर मिलने की गुहार लगाने लगी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली छात्रा की बहन ने मामा और पुलिस को कॉल कर दिया। आवाज सुनकर लोग भी एकत्रित हो गए।

टाटा अस्पताल में उसकी वेरोनिका से मुलाकात हुई थी

टाटा अस्पताल में उसकी वेरोनिका से मुलाकात हुई थी

छात्रा के मामा के मुताबिक, उनकी बहन (लड़की की मां) कैंसर से पीड़ित है। चार महीने पूर्व लड़की अपनी मां के इलाज के लिए टाटा अस्पताल (मुंबई) साथ गई थी। टाटा अस्पताल में उसकी वेरोनिका से मुलाकात हुई। उसने भांजी से मोबाइल नंबर ले लिए। कुछ दिन बाद वह कॉल करने लगी। उसने कहा कि हमारा पूर्व जन्म का रिश्ता है। पहले वह भाई-बहन बताने लगी। फिर कहा पति-पत्नी भी रहे हैं। वह भांजी को मुंबई बुलाने लगी। उसने रुपए और फ्लाइट की टिकट का लालच दिया। परिजन घबरा गए और भांजी का मोबाइल बंद करवा दिया।

घर वालों को कॉल करके किया परेशान

घर वालों को कॉल करके किया परेशान

इसके बाद वेरोनिका ने लड़की के पिता, भाई, मां व बहन को फोन पर कॉल करना शुरू कर दी। चार महीने में हजारों बार कॉल और मैसेज किए। नंबर ब्लॉक करने पर करीब 20 सिम बदल ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला शिक्षिका ने बताया कि पूर्व जन्म में वह और छात्रा पति-पत्नी के साथ ही भाई बहन भी थे। महिला के साथ पकड़ाया सिपाही आनंद मुंबई पुलिस में पदस्थ है। गिरफ्तार की गई महिला के पति से जब पुलिस ने संपर्क किया तो उसे इस पूरे ड्रामे का जानकारी नहीं थी। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+