MP News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होंगी शादियां, इस तारीख को होगा आयोजन

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या निकाह/ विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजनों की जिले में तिथियां निर्धारित की जा रही है, जहां इसी के अंतर्गत रतलाम जिले में सामूहिक विवाह की तारीख सामने निकलकर आई है।

रतलाम जिले में मुख्यमंत्री कन्या निकाह/ विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजनों की स्थानवार तिथियां निर्धारित की गई है। कलेक्टर राजेश बाथम ने योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजनों की तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जनपदों तथा निकायों के अधिकारियों को जारी किए हैं।

Indore

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले की जनपद पंचायत जावरा, पिपलोदा एवं नगर परिषद पिपलोदा में 2 फरवरी को सामूहिक विवाह आयोजन होगा, इसके पश्चात 7 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना में, 13 फरवरी को जनपद पंचायत रतलाम में, 19 फरवरी को नगर निगम रतलाम तथा नगर पालिका जावरा एवं 30 अप्रैल को जनपद पंचायत आलोट तथा नगर परिषद ताल में सामूहिक विवाह आयोजन होगा।।

सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलनों के आयोजन के लिए तिथियां निर्धारित की है। निर्धारित तिथियों में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन शक्तिकरण धर्मेन्द्र गांगले ने बताया कि, वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन नवंबर माह में 12, 16 व 26 नवंबर को, 02 दिसंबर व 13 दिसंबर को एवं वर्ष 2025 के फरवरी माह में 02, 03, 09 व 14 फरवरी को, 14 मार्च, अप्रैल माह में 14, 16 व 30 अप्रैल को तथा मई 2025 में 10 मई व 28 मई की तिथि निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार सामूहिक निकाह योजना अंतर्गत 24 नवंबर 2024 को गरीब नवाज कमेटी बड़वाह व 09 फरवरी 2025 को हेलो मुस्लिम समाज द्वारा सामूहिक निकाह का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक विवाह /निकाह में सम्मिलित होने वाले वधू एवं वर का संयुक्त रूप से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन संबंधित निकाय को कार्यक्रम की निर्धारित तिथि से 15 दिन पूर्व प्राप्त करना होगा। सभी प्राप्त आवेदनों को विवाह पोर्टल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम से 07 दिवस पूर्व दर्ज करने की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय की होगी।

ये भी पढ़े- OPINION: मोहन सरकार ने गौशालाओं के लिए अनुदान बढ़ाया, दुग्ध उत्पादकों को बोनस मिलेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+