MPPSC Exam 2024: भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद के बीच MPPSC-2024 प्री परीक्षा हुई संपन्न

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को रविवार को दो शिफ्ट में आयोजित की गई। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुआ। दूसरा पेपर सामान्य अभिरुचि परीक्षण का दोपहर 2.15 बजे से शुरू होकर शाम 4.15 बजे तक चला।

इस परीक्षा के लिए 1.83 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1 लाख 34 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अधिकांश छात्रों ने पहले पेपर के बाद बताया कि पेपर सरल था और वे अच्छे अंकों से पास होने की उम्मीद कर रहे हैं।

MPPSC-2024 pre-examination completed amidst controversy regarding recruitment examinations

शनिवार तक, सभी जिला मुख्यालयों से सील बंद ओएमआर शीट आयोग कार्यालय में पुलिस की निगरानी में भेजी जाएगी। इंदौर में एमपीपीएससी के अधिकारियों ने पेपर लीक होने की शिकायत संयोगितागंज थाने में दर्ज कराई है। आयोग के अधिकारियों ने परीक्षा शुरू होने के बाद वायरल पेपर और ओरिजनल पेपर का मिलान किया, जिसमें वायरल पेपर और ओरिजनल पेपर दोनों अलग अलग पाए गए। अधिकारियों ने आयोग की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस बार, एमपीपीएससी पेपर लीक की आशंका पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार कोई भी कोटाही नहीं बर्दाश्त करेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा के पहले, सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचे, जहां उनकी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। उनसे जूते-मोजे और अन्य वस्त्रों को उतारने के लिए कहा गया। लड़कियों से कान की बालियाँ, हाथ में कंगन-चूड़ी और लड़कों से हाथ में कलावा भी हटवाए गए। इंदौर में, नगर निगम घोटाले के आरोपी रामेश्वर परमार ने भी परीक्षा दी, जो जेल से पुलिस की सुरक्षा में परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+