एमपीः छतरपुर में अजूबा बोरवेल, पानी के साथ उगल रहा आग के गोले

सागर, 25 अगस्त। कहते हैं आग और पानी का कभी साथ नहीं हो सकता है। जहां पानी होगा वहां आग नहीं ठहर सकती... लेकिन बुंदेलखंड में एक अजूबा हैंडपम्प आग और पानी उगलने के कारण चर्चाओं में बना हुआ है। खाली पडे़ इस बोरवेल से इन दिनों खुद ही पानी की धार उछलकर बाहर आ रही है, इसके साथ ही इसमें से आग के गोले लगातार निकल रहे हैं।

Recommended Video

    एमपीः छतरपुर में अजूबा बोरवेल, पानी के साथ उगल रहा आग के गोले

    हैंडपम्प से स्वतः ही पानी आग के गोले निकल रहे हैं

    हैंडपम्प से स्वतः ही पानी आग के गोले निकल रहे हैं

    मप्र के छतरपुर जिले के बक्सवाहा जनपद में पाली ग्राम पंचायत में कछार गांव इन दिनों खासा चर्चाओं में बना हुआ है। यहां एक हैंडपम्प लोगों के लिए अजूबा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल इस हैंडपम्प से दो दिन से स्वतः ही पानी निकलने लगा, इतना ही नहीं इसके साथ-साथ इसमें से आग के गोले भी निकल रहे हैं। इसको देखकर गांव के लोग हैरत में है और इस हैंडपम्प को देखने के लिए गांव के लोग जुट रहे हैं।

    काफी समय से बंद पड़ है हैंडपम्प

    काफी समय से बंद पड़ है हैंडपम्प

    बक्सवाहा में पाली ग्राम पंचायत के कछार गांव के लोगों के अनुसार यह हैंडपम्प काफी समय से बंद पड़ा है। इसका सिस्टम और पम्प आदि निकाल लिया गया था। बीते रोज से यह अपने आप पानी उछाल-उछाल कर बाहर फैंकने लगा। इसमें से गैस के जैसी बदबू भी आ रही थी। अचानक पानी की धार के उछाल के साथ ही इसमें से आग की लपटे भी उठने लगीं। गांव में यह किसी को नहीं पता कि इसमें आग कैसे लगी। पहले संभावना जताई जा रही की किसी गांव वाले ने ही इसमें गैस को देखने के लिए आग लगाई हो, लेकिन गांव के लोग खुद आग लगाने को मना कर रहे हैं।

    खनिज और प्राकृतिक भंडार के लिए जानी जाती है धरती

    खनिज और प्राकृतिक भंडार के लिए जानी जाती है धरती

    बुंदेखंड में पन्ना इलाके के पड़ोसी जिले में यह गांव और इलाका प्राकृतिक रुप से खनिज पदार्थों और हीरा जैसे कीमती रत्नों के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। बोरवेल से यहां पहले भी गैस निकलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+