मध्य प्रदेश : महिला बोली-'पहले खाते में दस लाख रुपए डलवाओ फिर लगवाऊंगी कोरोना वैक्सीन'
बैतूल, 28 सितम्बर। मध्य प्रदेश भले ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाने में अन्य प्रदेशों की तुलना में अव्वल हो, मगर यहां के कई गांवों की स्थिति अभी नहीं सुधरी है। गांवों में आज भी कोरोना के टीके को लेकर कई भ्रांतियां फैली हुई हैं।
Recommended Video

इसकी एक बानगी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के गांव मलकापुर में उस वक्त को देखने को मिली जब एक महिला ने कोरोना को लेकर कई तरह की अफवाह बताई। यही नहीं बल्कि उसने कोरोना टीकाकरण के लिए लाखों रुपयों की मांग भी कर डाली।
महिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे कोरोना का टीका नहीं लगवाना चाहती, क्योंकि जिंदा रहना है। कोरोना के टीके से मरने का खतरा है। इसलिए वह चाहती है कि अगर उसके टीका लगाना ही है तो सरकार पहले उसके खाते में दस लाख रुपए जमा करवाए।
यही वजह है कि बैतूल जिला कोरोना वैक्वसीनेशन के सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने से अभी दूर है। इस तरह भ्रांतियों के चलते टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications