MP में पड़ेगी ठिठुरने वाली ठंड, इन जिलों में बारिश का भी अलर्ट, चक्रवाती तूफान फेंगल का दिखेगा असर?
Cyclone Fengal Rain Alert: मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान फेंगल को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है।मौसम विभाग की मानें तो आज राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए रहने की संभावना है।
राजधानी उज्जैन, इंदौर भोपाल सहित 25 जिलों में टेम्परेचर 1 से 6.2 डिग्री तक बढ़ा है। तूफान फंगल के चलते आज प्रदेश के 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में नमी आने की वजह से ठंड का असर कम हुआ है।

इस दौरान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इस दौरान कुछ जगह बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकता है। चक्रवात के चलते दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगा। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।
मौसम विभगा के अनुसार, फेंगल तूफान और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से डिंडोरी, मंडला, बालाघाट बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां बारिश की भी संभावना है। बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के चलते यहां के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवाएं तेजी से आएंगी, जिससे पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। इसकी साथ प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगा। इसका सबसे अधिक असर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में ज्यादा देखने को मिल सकता है।
ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, वहीं, भोपाल, इंदौर और जबलपुर को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। सबसे अधिक ठंड का असर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications