MP Weather Update: तीन जिलों को छोड़ बाकी में पारा 10 के पार, दो दिन बाद फिर लौटेगी ठंड
मप्र के 3 जिले जिनमें ग्वालियर, नौगांव और दतिया तो छोड़कर बाकी जिलों में पारे में उछाल आया है। नर्मदापुरम संभाग में तो न्यूनतम पारा 19 डिग्री के पार पहुंच गया है। जबकि नर्मदा किनारे के कई शहरों में पारा 10 के आसपास है।

MP Weather Update में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। बीते दिनों हल्की बारिश के बाद बुंदेलखंड में नौगांव को छोड़कर बाकी शहरों के तापमान में 5 से डिग्री तक का उछाल आया है। इधर ग्वालियर बीती रात प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। यहां 7.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दतिया में 8.9 डिग्री न्यूनतम पारा रहा इन तीन शहरों को छोड़कर प्रदेश के बाकी जिलों में 10 से लेकर 19 डिग्री तक रात का पारा दर्ज किया गया।
December का पहला पखवाड़ बीतते-बीतते मौसम में हल्का सा बदलाव नजर आ रहा है। बीते चार दिन से मप्र के अलग-अलग हिस्सों में बादलों का डेरा नजर आ रहा है। सागर व आसपास के इलाके में दो दिन पहले करीब एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद पारे में उछाल आया। गुरुवार को पारा उछलकर 15.4 डिग्री पर पहुंच गया। इसी प्रकार दमोह में 14.4 डिग्री, खजुराहो में 10.8 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। केवल नौगांव में 8.5 डिग्री रहा।
Recommended Video

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश में रात में सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। इधर नर्मदापुरम में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर व आसपास के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मालवा को छोड़ बाकी हिस्सों में मौसम लगभग साफ है। मौमस विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में बर्फवारी का जोर कुछ कम होने से मैदानी इलाकों में ठंड का असर कुछ कम रहा है। हालांकि स्थानिक मौसम बरकरार है। आगामी दो से तीन दिनों में कड़के की ठंड एक बार फिर दस्तक दे सकती है।
प्रदेश के सबसे ठंडे शहर ये रहे
ग्वालियर - 7.7
नौगांव - 8.5
दतिया - 8.9
खजुराहो - 10.8
रीवा - 10.4
सागर - 15.4
दमोह - 14.4












Click it and Unblock the Notifications