MP Weather: क्या दशहरा पर बदलेगा मौसम का मिजाज?, अक्टूबर में मानसून को लेकर बड़ी अपडेट
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून फिलहाल एक्टिव दिखाई नहीं दे रहा। यही कारण है कि, अब आने वाले वक्त में मानसून की एक्टिविटी को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जाने लगे हैं। अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में अक्टूबर में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, यह सभी जानना चाहते हैं।
अक्टूबर में नवरात्रि और विजयादशमी के साथ-साथ धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्यौहार भी हैं। इसी के चलते यह महीना और खास हो जाता है। अक्टूबर के महीने में मौसम की बात करें तो मध्य प्रदेश का मौसम अक्टूबर के माह में लगभग खुला रहने की संभावना है, जहां अक्टूबर के शुरुआती 10 दिनों में हल्की बारिश का अनुमान जाता है जा रहा है, तो वहीं उसके बाद गुलाबी ठंड का असर मध्य प्रदेश में देखने मिल सकता है।

मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी थम चुकी है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला दिखाई नहीं पड़ रहा, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों बाद यानी 5 अक्टूबर के बाद से एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी आ सकती है, जिसके चलते एक बार फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 अक्टूबर तक किसी भी तरह का कोई सिस्टम मध्य प्रदेश में बनता दिखाई नहीं दे रहा। यही कारण है कि, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है, लेकिन तेज बारिश का अनुमान फिलहाल कहीं भी नहीं लगाया जा रहा। 5 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से हल्की बारिश या मावठा गिरने की संभावना है, जिसके बाद से प्रदेश में ठंड की शुरुआत मानी जा सकती है।
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई अलग-अलग तय मानी जा रही है, जहां मानसून विदाई से पहले एक बार फिर दम दिखा सकता है। 30 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है, तो वहीं 1 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की संभावना भी मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
30 सितंबर को प्रदेश के जिन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें प्रमुख तौर पर ग्वालियर और चंबल अंचल शामिल है। इसी के साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 1 अक्टूबर के बाद मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है, जहां 1 अक्टूबर से इस तरह का मौसम 5 अक्टूबर तक बना रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े- MP Weather: अभी नहीं हुई मानसून की विदाई, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश होगी












Click it and Unblock the Notifications