MP Weather: अभी नहीं हुई मानसून की विदाई, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश होगी
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी थम चुकी है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला दिखाई नहीं पड़ रहा, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों बाद यानी 5 अक्टूबर के बाद से एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी आ सकती है, जिसके चलते एक बार फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 अक्टूबर तक किसी भी तरह का कोई सिस्टम मध्य प्रदेश में बनता दिखाई नहीं दे रहा। यही कारण है कि, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है, लेकिन तेज बारिश का अनुमान फिलहाल कहीं भी नहीं लगाया जा रहा। 5 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से हल्की बारिश या मावठा गिरने की संभावना है, जिसके बाद से प्रदेश में ठंड की शुरुआत मानी जा सकती है।

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई अलग-अलग तय मानी जा रही है, जहां मानसून विदाई से पहले एक बार फिर दम दिखा सकता है। 30 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है, तो वहीं 1 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की संभावना भी मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
30 सितंबर को प्रदेश के जिन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें प्रमुख तौर पर ग्वालियर और चंबल अंचल शामिल है। इसी के साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 1 अक्टूबर के बाद मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है, जहां 1 अक्टूबर से इस तरह का मौसम 5 अक्टूबर तक बना रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में विदाई के वक्त मानसून जमकर बरस रहा है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां भारी बारिश हो रही है, तो वहीं कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, 30 सितंबर तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जहां 1 अक्टूबर के बाद मानसून की एक्टिविटी कमजोर पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मानसून की गतिविधियां लगातार जारी है, जहां आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े- MP Weather: विदाई से पहले मानसून दिखाएगा दम, इन जिलों में बारिश होगी झमाझम












Click it and Unblock the Notifications