MP Weather: इन शहरों में चढ़ा गर्मी का पारा, लू की लपेट से बचने के लिए आजमाएं ये उपाय
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढती गर्मीं को देखते हुए इससे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. मोहनसिंह सिसोदिया ने बताया कि भीषण गर्मीं में लू लगने की संभावना अधिक रहती हैं। लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाना होता हैं।
गर्म लाल व सुखी त्वचा, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या 104 फेरेनहाईट, उल्टी आना, बहुत तेज सिरदर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या ऐठन, सांस फूलना या दिल की धडकन तेज होना, घबराहट होना, चक्कर आना, बेहोशी और हल्का सिरदर्द जैसे लक्षण लू लगने के हैं।

लू से बचाव के लिए पानी अधिक मात्रा में पिये, तरल पेय पदार्थ जैंसे छाछ, लस्सी, मठ्ठा, फलों का जूस का सेवन अधिक करे। बच्चें, बुजूर्ग एवं बीमार व्यक्ति घर से बाहर कम निकलें। विशेषतः दोपहर में 12 से 4 बजे तक घर से बाहर ना जाएं। धूप में निकलने से पहले सर एवं कानों को अच्छी तरह से ढक ले। गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती हल्के ढीले ढाले सूती कपडे पहनना चाहिए।
लू प्रभावित व्यक्ति को अधिक पानी का सेवन व पेय पदार्थ पिलायें जैसे आम का पना एवं जलजीरा आदि, किसी छायादार व ठंडी जगह में लेटाएं। लू प्रभावित व्यक्ति को ओ.आर.एस. का घोल पिलाएं एवं ठंडे पानी की पटृी रखे, डॉक्टर को दिखाये या 108 एम्बूलेंस को कॉल करे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन सिंह सिसोदिया ने सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं को लू के प्रबधन एवं बचाव के निर्देश जारी किये हैं। जिसमें ओपीडी में बैठने की उचित व्यवस्था के साथ ठंडे पेयजल की व्यवस्था करना। प्रत्येक मरीज को लू से बचाव की जानकारी देना, लू के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रमुख हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, आंधी चलेगी और बारिश होगी
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications