MP Weather: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, आंधी चलेगी और बारिश होगी
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है, जहां महासागर में उठे तूफान के चलते पैदा हुए बादल नमी लेकर मध्य प्रदेश की ओर आ रहे हैं। यही कारण है कि, आने वाले 48 घंटे में आसमान में बादल छा सकते हैं, और कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। आने वाले समय में मध्य प्रदेश के चार जिलों में मौसम विभाग की ओर से आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, छिंदवाड़ा, पांडुरना, सिवनी और बालाघाट जिले में अगले 48 घंटे में आंधी के साथ-साथ बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी चलने की भी पूरी संभावना है। इतना ही नहीं कुछ जिलों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

लगातार बिगड़ रहा मौसम का मिजाज
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
यहां बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है, तो वहीं बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रदेश आ रही हवाओं में नमी होने के चलते 1 अप्रैल से पूर्वी मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने मिलेगा, जहां कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछार पड़ सकती है, तो वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश पर प्रेषित चक्रवात बना हुआ है, जहां वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी बना हुआ है।
ये भी पढ़े- MP Weather: रंगपंचमी पर मौसम बदलेगा रंग, इन जिलों में होगी बारिश, ओले गिरेंगे












Click it and Unblock the Notifications