MP Weather: अभी नहीं टला 'मौसमी खतरा', इन जिलों में फिर बरसेंगे बदरा, ओले गिरेंगे

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई तो वहीं ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल चौपट हो गई, तो वहीं जन जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। इधर, अब आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम विभाग ने मौसम बदलने के संकेत दिए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 1 मार्च से बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो सकती है, जो 2 या 3 मार्च तक जारी रह सकती है। वैज्ञानिकों की माने तो वेदर डिस्टरबेंस के चलते मौसम में परिवर्तन देखने मिल रहा है।

Indore

जमकर हुई बारिश और ओलावृष्टि

मध्य प्रदेश कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां रविवार से मंगलवार तक मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इसी के साथ कुछ जिलों में हल्की बूंदा-बांदी का दौर भी देखने मिला। इधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इसी तरह बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, ट्रफ लाइन बनने के चलते मौसम में यह परिवर्तन देखने मिल रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और बैतूल के साथ-साथ सिवनी में देखने मिला।

Recommended Video

    MP Weather: अभी नहीं टला 'मौसमी खतरा', इन जिलों में फिर बरसेंगे बदरा, ओले गिरेंगे

    किसानों की फसल चौपट हुई

    मंगलवार की सुबह से मौसम में हुए परिवर्तन के चलते राजधानी भोपाल समेत मालवा निमाड़ अंचल में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जहां खंडवा, खरगोन, उज्जैन और देवास समेत अलग-अलग जिलों से ओलावृष्टि और बारिश की खबरें सामने आती रही। ओलावृष्टि और बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को झेलना पड़ा है, जहां किसानों की खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से तहस-नहस हो गई। मौसम की मार चलने के बाद अब किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे का इंतजार है, जहां इसके लिए अब जल्द ही सर्वे का काम भी शुरू होगा।

    ये भी पढ़े- MP Weather: किसान की किस्मत पर पड़े ओले, अब कैसे मिलेगा मुआवजा, जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+