MP Weather: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर, इन जिलों में दिखेगा ठंड का जोर
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं की रफ्तार तेज होगी, जिसके पीछे वजह पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जहां लगातार हो रही बर्फबारी अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएगी।
Recommended Video
उत्तराखंड समेत आसपास के जिलों में हो रही भारी बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में देखने मिल सकता है, जहां मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर बढ़ाने की संभावना है। संभवत: 20 जनवरी से एक बार फिर सर्द हवाओं का प्रकोप देखने मिलेगा, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने से ठंड बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के बढ़ते प्रकोप के साथ-साथ वेदर डिस्टरबेंस के चलते मौसम बिगड़ने की संभावना है, जहां मौसम बिगड़ने के चलते मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है। इसी के साथ-साथ सागर संभाग में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वेदर डिस्टरबेंस का असर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने मिल सकता है, जहां कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो वहीं कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम बिगड़ने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद अब एक बार फिर सर्द हवा लोगों को सताएगी।
मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर अब रफ्तार पकड़ रहा है, जहां धीरे-धीरे मध्य प्रदेश में सर्द हवाएं बढ़ती चली जा रही है। मौसम को लेकर आए एक अपडेट में यह पता चला है कि, मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है, यानी 14 जनवरी से 20 जनवरी तक सर्द हवाओं की रफ्तार में बढ़ोतरी देखने मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 14 जनवरी से 20 जनवरी तक सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ी हुई देखने मिलेगी, तो वहीं 14 जनवरी के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा, जहां सर्द हवा के साथ बूंदाबांदी का दौर देखने मिलेगा। सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही एक बार फिर मध्य प्रदेश में कड़ाके के ठंड का असर देखने मिलेगा।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बे-मौसम बारिश से बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications