MP Weather: इन जिलों में बे-मौसम बारिश से बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी
MP Weather: मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के बढ़ते प्रकोप के साथ-साथ वेदर डिस्टरबेंस के चलते मौसम बिगड़ने की संभावना है, जहां मौसम बिगड़ने के चलते मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है। इसी के साथ-साथ सागर संभाग में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है।
Recommended Video
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वेदर डिस्टरबेंस का असर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने मिल सकता है, जहां कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो वहीं कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम बिगड़ने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद अब एक बार फिर सर्द हवा लोगों को सताएगी।

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर अब रफ्तार पकड़ रहा है, जहां धीरे-धीरे मध्य प्रदेश में सर्द हवाएं बढ़ती चली जा रही है। मौसम को लेकर आए एक अपडेट में यह पता चला है कि, मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है, यानी 14 जनवरी से 20 जनवरी तक सर्द हवाओं की रफ्तार में बढ़ोतरी देखने मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 14 जनवरी से 20 जनवरी तक सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ी हुई देखने मिलेगी, तो वहीं 14 जनवरी के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा, जहां सर्द हवा के साथ बूंदाबांदी का दौर देखने मिलेगा। सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही एक बार फिर मध्य प्रदेश में कड़ाके के ठंड का असर देखने मिलेगा।
मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में बदले हुए मौसम का असर मध्य प्रदेश में देखने मिल रहा है। उधर, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ेगी, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही मैदानी इलाकों में ठंड महसूस की जाएगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताया गया है।
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि का दौर देखने मिल रहा है। मौसम में हुए बदलाव के चलते घना कोहरा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने मिल रहा है, तो वहीं आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम प्रदेश में बना रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- MP Weather: बारिश के बाद सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में ठंड बरपाएगी कहर












Click it and Unblock the Notifications