MP Weather: तपती गर्मी के बीच मानसून को लेकर आया अपडेट, कितनी होगी बारिश, जानिए
MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दोनों तपती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन अब जल्द ही मध्य प्रदेश के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके पीछे का कारण लगातार तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहे मानसून को माना जा रहा है। मानसून ने फिलहाल केरल में एंट्री कर ली है, जहां अब केरल से मानसून आगे बढ़ चुका है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मानसून की एंट्री केरल में हो चुकी है, तो वहीं अब केरल से महाराष्ट्र के रास्ते जल्द ही मध्य प्रदेश में एंट्री कर सकता है। केरल से मध्य प्रदेश पहुंचने में मानसून को 15 दिनों का वक्त लगता है, जहां अब 15 दिनों में मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री कर लेगा, और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश सिलसिला शुरू होगा।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अबकी बार मानसून काफी स्ट्रांग स्थिति में नजर आ रहा है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अबकी बार जोरदार बारिश होगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश अपना रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो संभवत 10 से 15 जून के बीच मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री कर लेगा, जहां मानसून के मध्य प्रदेश में एंट्री करते ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से लगाए गए अनुमान के बाद मध्य प्रदेश के लोगों को जल्द ही तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अबकी बार मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और चंबल संभाग में औसत से ज्यादा बारिश होगी, जहां अबकी बार 104 से 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस माह के अंत तक मध्य प्रदेश में एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके अंतर्गत प्री-मानसून बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्री-मानसून बारिश के साथ ही प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में फिलहाल तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है, जहां जल्द ही मानसून एक्टिव होते ही राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: खुशखबरी, इस दिन इंदौर आएगा मानसून, अबकी बार होगी जोरदार बारिश












Click it and Unblock the Notifications