Indore Weather: खुशखबरी, इस दिन इंदौर आएगा मानसून, अबकी बार होगी जोरदार बारिश
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है, लेकिन अब जल्द ही मानसून के इंदौर में दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। बीते एक से दो दिनों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां मानसूनी बादलों की आमद की अब शहर की ओर अपना रुख करने लगी है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जल्द शहर में प्री मानसून एक्टिविटी होने जा रही है, जहां अब आने वाले 20 जून तक मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। वहीं अब मानसून के आने से पहले हवाओं ने तापमान गिरा दिया है, जहां हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है, जहां जल्द ही मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून पहुंचने की तैयारी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान-निकोबार से आगे बढ़ चुका है, जो तय समय से पहले ही केरल पहुंचेगा।
20 जून तक मानसून पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है, जहां अबकी बार मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में औसत बारिश से अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस माह के अंत तक मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश की आहत होने की संभावना भी जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अबकी बार मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और चंबल संभाग में औसत से ज्यादा बारिश होगी, जहां अबकी बार 104 से 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस माह के अंत तक मध्य प्रदेश में एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके अंतर्गत प्री-मानसून बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्री-मानसून बारिश के साथ ही प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में फिलहाल तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है, जहां जल्द ही मानसून एक्टिव होते ही राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से राहत, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications