MP Weather: Monsoon का काउंट डाउन शुरू, 48 घंटे में होगी भारी बारिश, प्रशासन की तैयारी पूरी
mansun coming soon: मप्र में प्री-मानसून की बारिश से अधिकांश हिस्से तरबरत हो हो रहे हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। जबकि बिपरजॉय तूफान के अवशेष के डायवर्ट होने से ग्वालियर-चंबल से आगे अन्य हिस्सों में बारिश हो रही है। इधर आगामी 48 घंटों में मानसून (Mansoon) की MP में एंट्री होने की संभावना है। विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश तो प्रदेश के बाकी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Recommended Video
मानसून मप्र के मुहाने पर आ गया है। बीते बुधवार से शुक्रवार तक मप्र के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून और बिपरजॉय तूफान के कारण बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मानसून आगामी 48 घंटों में मप्र में प्रवेश करेगा। मानूसन सही दिशा में सही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में यह पूर्वी हिस्से से प्रवेश करेगा।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक के अनुसार आगामी 2 दिनों के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 26 जून तक मप्र में मानसून आने की संभावना बनी है। आगामी 30 जून, 2023 तक मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली व वज्रध्वनि,आंधी की संभावना बन रही है। 30 जून, 2023 तक मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के अधिकतम तापमानों में 3 से 5 डिग्री सेल्शियस की गिरावट की संभावना है।
मप्र के शहरों में बारिश (MM)
सागर 23.6
सिवनी 21.0
मंडला 18.0
रायसेन 18.0
भोपाल 16.6
पचमढ़ी 14.0
छिंदवाड़ा 13.0
नर्मदापुरम 11.0
सागर 9.0
ग्वालियर 8.0
खजुराहो 6.0
जबलपुर 5.0
इंदौर 4.8
नरसिंहपुर 4.0
नौगांव 3.0
दमोह 2.0
रतलरम 1.0
उज्जैन 0.6
गुना 0.2
-----------------------------------------
शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटों की बारिश
Guna 43.2
Seoni 28.0
Nowgaon 23.2
Betul 15.6
Gwalior 7.7
Khajuraho 7.0
Malanjkhand 7.0
Indore 6.6
Tikamgarh 3.2
Narsinghpur 3.0
Sagar 1.2
Raisen 1.2
Umaria 1.2
Damoh 1.0
Jabalpur 0.5
Mandla 0.2












Click it and Unblock the Notifications