MP News: बे-मौसम बारिश ने किसानों पर ढाया कहर, जीतू पटवारी ने शासन-प्रशासन से की ये मांग
मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार शाम मौसम में आए बदलाव ने एक बार फिर किसानों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम और गुना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ जिलों में ओले गिरने की सूचना भी मिली। रायसेन, विदिशा, उमरिया, नर्मदापुरम, हरदा और खरगोन में भी बारिशमें मुसीबत बढ़ाई है।
दरअसल, पिछले 5-6 दिन से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश-ओले गिरने का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी रह सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई पोस्ट में लिखा की, आशंका है कि किसानों की मेहनत की कमाई बारिश से गंभीर रूप से नुकसान का शिकार हो सकती है। चिंता इस बात की भी है कि खराब हुई उपज को फिर बाजार और कृषि उपज मंडी में सही कीमत देने में आनाकानी की जाती है. बारिश और ओलों से प्रभावित कृषि उपज मंडी में ही किसान भी फसल बेचने पहुंच रहे हैं। कई गरीब किसानों के पास बारिश से उपज को बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा की, राज्य शासन और बारिश से प्रभावित जिलों के स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि किसानों की फसल की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किया जाएं। खरीदी की व्यवस्था को भी तेज किया जाए। सभी किसानों को फसल का समुचित दाम मिले यह भी पुख्ता किया जाए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार शाम मौसम में आए बदलाव ने एक बार फिर किसानों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम और गुना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
ये भी पढ़े- 'मेरे अध्यक्ष रहते किसी की वापसी नहीं होगी', कांग्रेस छोड़ रहे नेताओं को जीतू पटवारी का संदेश












Click it and Unblock the Notifications