MP Weather: अलर्ट! इन जिलों में बदलेगा मौसम, जमकर होगी बारिश, ओले गिरेंगे
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जहां प्रदेश के लगभग 22 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है, जिन 22 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है, उनमें प्रमुख तौर पर ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, विदिशा और मुरैना जैसे जिले शामिल हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट में बताया गया है कि, प्रदेश के 22 जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा, और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 1 मार्च से बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो सकती है, जो 2 या 3 मार्च तक जारी रह सकती है। वैज्ञानिकों की माने तो वेदर डिस्टरबेंस के चलते मौसम में परिवर्तन देखने मिल रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इसी तरह बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, ट्रफ लाइन बनने के चलते मौसम में यह परिवर्तन देखने मिल रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और बैतूल के साथ-साथ सिवनी में देखने मिला।
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP News: बारिश और ओले से खराब हुई फसलों का सर्वे, किसानों को कब तक मिलेगा मुआवजा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications