कांग्रेस व दिग्विजय के खून में आज भी अंग्रेजों का जींस है- भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा
Rajgarh lok sabha News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को राजगढ़ लोगसभा क्षेत्र के नरसिंहगढ़ विधानसभा के तलेन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की राह पर चल रही है, जिस तरह से अंग्र्रेज फूट डालो और राज करो की नीति पर कार्य करते थे, उसी प्रकार कांग्रेस पार्टी आज भी जाति और क्षेत्र के आधार पर लोगों को बांटकर शासन करना चाहती है।
कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह के खून में आज भी अंग्रेजों का जींस है। वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बंटाढार बनाने वाले दिग्विजय सिंह अब राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मध्यप्रदेश और राजगढ़ की जनता मध्यप्रदेश को बंटाढार करने वाले दिग्विजय सिंह को इस चुनाव में सबक सिखाने को तैयार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार कर सनातन का अपमान किया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना से सबूत मांगकर सेना का अपमान, सनातन का अपमान करने का बदला राजगढ़ की जनता लेगी।
दिग्विजय सिंह ने 2003 से पहले मध्यप्रदेश को सड़क, बिजली, पानी के लिए तरसा दिया था
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश की जनता को सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसा दिया था। 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बंटाढार बनाने वाले दिग्विजय सिंह द्वारा खुद को सनातनी बताना उनका सबसे बड़ा झूठ है।
शर्मा ने कहा कि दिग्विजय खुद को सबसे बड़ा सनातनी बताते हैं, यह उनका सबसे बड़ा सफेद झूठ है। जो व्यक्ति अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करें, राम भक्तों पर गोली चलाने वालों का समर्थन कर, उनको राजगढ़ लोकसभा की जनता हर बूथ पर जवाब देगी।
दिग्विजय सिंह जैसी विचाराधारा को पनपने नहीं देना है
शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर सेना और सैनिकों का अपमान किया था। यह दोहरे चरित्र वाले लोग हैं। जयचंद की भूमिका के सारे गुण दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं में हैं। दिग्विजय सिंह जैसे विचारधारा को मध्य प्रदेश और देश में नहीं पनपने देना है। दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का विरोध किया और खुद को उस कुल का बताते हैं। लेकिन गांधी परिवार का दरबारी बने रहने के लिए उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार कर सनातन का अपमान किया है।

दिग्विजय सिंह इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे, जनता उनके झांसे में न आए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता पहले बहन-बेटियों का अपमान करते हैं, फिर घिरते हैं तो बयान को तोड़-मरोड़कर बताने का बहाना बनाकर माफी मांगने की नौटंकी करते हैं। हमारी दलित बहन का अपमान जिस करत से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने किया है, इसका सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। मध्यप्रदेश की माता-बहनें व दलित समाज कांग्रेस को इस अपमान का सबक सिखाएगा। दिग्विजय सिंह यह जान चुके हैं कि वे चुनाव नहीं जीत रहे, इसलिए लोगों को अब इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मेरा तो यह अंतिम चुनाव है। हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता भाई-बहनों आप सभी को सतर्क रहना होगा।
चुनाव जीतने के लिए दिग्विजय सिंह इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन राजगढ़ लोकसभा की सभी सम्मानित जनता बहुत समझदार है, वह दिग्विजय सिंह के झांसे में नहीं आने वाली है। भाजपा राजगढ़ सहित प्रदेश की सभी 29 की 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है। मैं इस क्षेत्र की देवतुल्य जनता से अपील करना चाहता हूं कि वह किसी के बहकावे व झांसे में न आएं। जो मुख्यमंत्री रहते इस क्षेत्र का कोई भला नहीं किया, वो अब खुद कह रहे मेरा अंतिम चुनाव है। इसका स्पष्ट मतलब है कि उन्हें इस क्षेत्र की जनता से आगे कोई संपर्क नहीं रखना। भाजपा कार्यकर्ता जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है और हमेशा खड़ा रहेगा।
घर-घर संपर्क कर पर्ची वितरित कर अधिक से अधिक मतदान की अपील करें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, विकास, जनहितैषी कार्यों को जनता को बताकर लाभार्थी योजनाओं की जानकारी दें और मतदाता पर्ची का वितरिण करें। कार्यकर्ता भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों जनता को बताने के साथ अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने की अपील करें।












Click it and Unblock the Notifications