MP Tourism देश के Top 10 राज्यों में शामिल, शिवराज सरकार के राज में पर्यटन में लगे चार चांद

MP Tourism: मध्य प्रदेश बढ़ते पर्यटन के सौन्दर्य से चमकता जा रहा हैं। देश में आने वाले विदेशी सैलानियों की पसंदीदा राज्यों में अब मध्य प्रदेश भी हैं। बीते कुछ समय के आंकड़ों में विदेशी टूरिस्ट की संख्या में लगातार इजाफा हुआ हैं। जिसका क्रेडिट शिवराज सरकार को जाता हैं।

प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने नीदरलैंड दूतावास के काउंसर-आर्थिक विभाग के प्रमुख जोस्ट गीजर का एमपी टूरिज्म बोर्ड कार्यालय में स्वागत किया। दोनों ने प्रदेश में डच पर्यटकों को आकर्षित करने में नीदरलैंड दूतावास का सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

प्रमुख सचिव शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है, जो पर्यटन की संभावनाओं से भरपूर है। प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन और आध्यात्मिक पर्यटन के अलावा, प्रदेश संसाधन समृद्ध राज्य भी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के पन्ना में देश की एकमात्र सक्रिय हीरे की खदान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, एमपी विदेशी पर्यटकों के मामले में देश के शीर्ष 10 राज्यों में से एक है। प्रदेश में वर्ष 2019 में विदेशी पर्यटकों का आगमन 1% से बढ़ कर वर्ष 2022 में 2.4% हो गया है।

MP-Tourism-included-in-top-10-states-of-country-india

गीजर ने मप्र में इनबाउंड पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की और बताया कि कैसे मप्र पर्यटन विभाग वेबिनार और ऑनलाइन बैठकों से नीदरलैंड के पर्यटन और आतिथ्य हितधारकों (ट्रेवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, होटेलियर) के साथ जुड़ सकता है। गीजर ने कहा कि 'भारत एक ऐसा देश है जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते और मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। यहाँ रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर काफी प्रभावशाली रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एमपी टूरिज्म ने पिछले कुछ वर्षों में महिला सशक्तिकरण के मामले में सराहनीय काम किया है। इसके पीछे शिवराज सरकार की दूरगामी सोच और पर्यटन को बढ़ावा देने लिए गए कई फैसले हैं। जिससे पर्यटन क्षेत्रों की तस्वीर भी बदली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+