Sagar: मकरोनिया के शंकरगढ़ में एक मकान में आग लगी, बुजुर्ग महिला कि जिंदा जलने से मौत
सागर, 24 अगस्त। मप्र के सागर जिले के मकरोनिया में तड़के एक घर में आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला जिंदा ही जल गई। लोगों ने जब घर से धुंआ उठता देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। फायरलाॅरी पहुंची और दरवाजे तोड़कर पानी डालकर आग बुछाई थी। बाद में पता चला कि घर में रहने वाली बुजुर्ग महिला भी आग की चपेट में आने से जिंदाही जल गई। घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मकरोनिया थानाक्षेत्र के शंकरगढ़ इलाके में आटा चक्की के पास किराए के मकान में कल्लोबाई पत्नी पन्नालाल उम्र 70 साल रहती थीं। वे रात में घर में सोई थीं। सुबह करीब छह बजे आसपास के लोगों ने उनके कमरे से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी थी। निगम की फायर लाॅरी मौके पर पहुंची और दरवाजे तोड़कर आग बुझाई थी। आगजनी के दौरान कल्लोबाई भी जलचुकी थीं। उनका अधजला शव घर में पड़ा मिला, वहीं सारा सामान जलकर खाक हो गया था। फिलहाल घर में आग कैसे लगी इसके पुख्ता कारणों की जानकारी फिलहाल नहीं लग सकी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।













Click it and Unblock the Notifications