Assam: CM हिमंता के साथ इन 4 दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ, कौन कितना पढ़ा और किसके पास कितनी दौलत?

Assam Cabinet Ministers List: असम की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है।बीजेपी (BJP) के दिग्गज नेता और पूर्वोत्तर के कद्दावर रणनीतिकार हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। BJP के नेतृत्व वाली सरकार के लगातार तीसरी बार शपथ लेने के साथ ही, NDA के मुख्य सहयोगी दलों के नेताओं समेत चार मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा (AGP), चरण बोरो (BPF) और अजंता नियोग शामिल हैं।

इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। आइए जानतें हैं आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले दिग्गज विधायकों का राजनीतिक सफर कैसा रहा है।

Himanta Biswa Sarma Swearing-in Ceremony

Who Is Rameswar Teli: कौन हैं रामेश्वर तेली? कैसा रहा राजनीतिक सफर

रामेश्वर तेली असम के कद्दावर भाजपा नेताओं में शुमार हैं, जो विशेष रूप से चाय बागान श्रमिक समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। 14 अगस्त 1970 को जन्मे तेली ने हालिया चुनाव में डुलियाजन विधानसभा सीट से कांग्रेस के ध्रुब गोगोई को 10,000 से अधिक मतों से हराकर अपनी लोकप्रियता साबित की है।

उनका राजनीतिक अनुभव काफी व्यापक है। वे 2001 से 2011 तक दुलियाजन से विधायक रहे और इसके बाद 2014 से 2024 तक डिब्रूगढ़ से सांसद रहे। इतना ही नहीं, मोदी 2.0 सरकार में उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के साथ-साथ श्रम और रोजगार मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अब राज्य मंत्रिमंडल में उनकी वापसी को विकास की नई रफ्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

रामेश्वर तेली की संपत्ति और शिक्षा (Shri Rameswar Teli Profile)

  • पार्टी: बीजेपी (BJP)
  • उम्र: 54 साल
  • पढ़ाई: 10वीं पास (1989 में टिपलिंग घाट हाई स्कूल, असम से)
  • काम: राजनीति और समाज सेवा
  • कुल संपत्ति: लगभग 2.44 करोड़ रुपये
  • कर्ज (उधारी): कुछ भी नहीं (शून्य)
  • क्रिमिनल केस: एक भी नहीं (साफ छवि)
  • खास बात: ये दुलियाजन विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और इनके पिता का नाम स्वर्गीय बुधु तेली है।


Who Is Atul Bora: कौन हैं अतुल बोरा? कैसा रहा राजनीतिक सफर

असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष और एनडीए के प्रमुख सहयोगी अतुल बोरा एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बोकाखाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बोरा ने इस चुनाव में रायजोर दल के हरि प्रसाद सैकिया को 60,537 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी है।

बोरा 2014 से एजीपी के अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और 2016 से लगातार बोकाखाट से विधायक चुने जा रहे हैं। पिछली सरकारों में उन्होंने कृषि, बागवानी, पशुपालन और सीमा सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। उनके पास 1996 से 2001 के बीच गोलाघाट से विधायक रहने का भी पुराना अनुभव है, जो सरकार चलाने में काफी मददगार साबित होगा।

अतुल बोरा की संपत्ति और शिक्षा (Shri Atul Bora Profile)

  • पार्टी: असम गण परिषद (AGP)
  • उम्र: 65 साल
  • पढ़ाई: एम.ए. (राजनीति विज्ञान) और एलएलबी (गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से)
  • काम: जनसेवा (पत्नी सरकारी नौकरी में हैं)
  • कुल संपत्ति: लगभग 6.87 करोड़ रुपये
  • कर्ज (उधारी): लगभग 19.88 लाख रुपये
  • क्रिमिनल केस: इनके खिलाफ 1 मामला दर्ज है।
  • खास बात: ये बोकाखाट (गोलाघाट) सीट से विधायक हैं और इनके पिता का नाम स्वर्गीय मेहुराम बोरा है।


Who Is Ajanta Neog: कौन हैं अजंता नियोग?

अजंता नियोग हिमंता सरकार के दूसरे कार्यकाल का महिला चेहरा होंगी। 1964 में जन्मी नेओग ने गोलाघाट निर्वाचन क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर इतिहास रचा है, जहां उन्होंने कांग्रेस के बितुपन सैकिया को 9,000 से अधिक वोटों से हराया। वह असम की पहली महिला वित्त मंत्री होने के साथ-साथ राज्य की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महिला विधायक भी हैं।

मई 2021 से वित्त और महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में उनके कार्य की काफी सराहना हुई है। हिमंता बिस्वा सरमा की तरह ही वह भी कांग्रेस से भाजपा में आई थीं और आज वह पार्टी की सबसे अनुभवी और भरोसेमंद महिला नेताओं में से एक मानी जाती हैं।

अजंता नियोग की संपत्ति और शिक्षा (Shri Charan Boro Profile)

  • पार्टी: बीजेपी (BJP)
  • उम्र: 62 साल
  • पढ़ाई: एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) - 2001 में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से
  • काम: राजनीतिक कार्यकर्ता
  • कुल संपत्ति: लगभग 3.55 करोड़ रुपये
  • कर्ज (उधारी): कुछ भी नहीं (शून्य)
  • क्रिमिनल केस: एक भी नहीं (साफ छवि)
  • खास बात: ये गोलाघाट सीट से विधायक हैं और राज्य की सबसे अनुभवी महिला नेताओं में गिनी जाती हैं।
Assam CM Oath Ceremony LIVE: असम में आज CM पद की शपथ लेंगे Himanta Biswa Sarma, PM मोदी रहेंगे मौजूद
Assam CM Oath Ceremony LIVE: असम में आज CM पद की शपथ लेंगे Himanta Biswa Sarma, PM मोदी रहेंगे मौजूद

Who Is Charan Boro: कौन हैं चरण बोरो?

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के वरिष्ठ नेता चरण बोरो मजबाट विधानसभा सीट से भारी मतों से जीतकर कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं। 1 जुलाई 1979 को जन्मे बोरो ने इस चुनाव में जेएमएम उम्मीदवार प्रीति रेखा बरला को 55,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है।

वह 2016 से लगातार मजबाट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पिछली सरकार में उन्होंने परिवहन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। बोडोलैंड क्षेत्र के कल्याण और वहां के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रही है। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने से बोडोलैंड क्षेत्र की आकांक्षाओं को सरकार में सीधा प्रतिनिधित्व मिलेगा।

चरण बोरो की संपत्ति और शिक्षा (Smt. Ajanta Neog Profile)

  • पार्टी: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF)
  • उम्र: 46 साल
  • पढ़ाई: एम.ए. (गणित) - 2003 में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से
  • काम: राजनीति और बिजनेस (पत्नी नौकरी करती हैं)
  • कुल संपत्ति: लगभग 6.18 करोड़ रुपये
  • कर्ज (उधारी): लगभग 4.37 करोड़ रुपये
  • क्रिमिनल केस: एक भी नहीं (साफ छवि)
  • खास बात: ये मजबाट (उदलगुरी) सीट से विधायक हैं और इनके पिता का नाम स्वर्गीय नबीन बोरो है।

Who Is Ranjeet Dass: कौन संभालेंगा विधानसभा अध्यक्ष की कमान

मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही अनुभवी नेता रंजीत कुमार दास को असम विधानसभा का नया स्पीकर नियुक्त किया गया है। 1 दिसंबर 1965 को जन्मे दास एक पूर्व पत्रकार हैं और उन्होंने भवानीपुर-सरभोग सीट से जीत हासिल की है। वह पूर्व में पंचायत और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालयों का कार्यभार संभाल चुके हैं और 2016 से 2021 तक असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। खास बात यह है कि वह 2016-17 में भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए सदन की कार्यवाही का उनका पुराना अनुभव लोकतंत्र की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Assam CM Oath Ceremony: असम में आज CM पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, कौन-कौन दिग्गज रहेंगे मौजूद?
Assam CM Oath Ceremony: असम में आज CM पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, कौन-कौन दिग्गज रहेंगे मौजूद?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई संपत्ति और चुनावी हलफनामे से जुड़ी जानकारी myneta.info के इनपुट पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+