Mouni Roy and Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, क्या हुई बात?

Mouni Roy and Suraj Nambiar: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि उनके और पति सूरज नांबियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की हालिया एक्टिविटी ने फैंस को चौंका दिया है और अब उनके अलग होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई खटास?
दरअसल फैंस ने नोटिस किया कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। यही नहीं, दोनों की प्रोफाइल से साथ वाली तस्वीरें भी कम नजर आ रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Mouni Roy

पति-पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

-पूरा मामला तब चर्चा में आया जब कुछ यूजर्स ने मौनी रॉय और सूरज नांबियार की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट चेक की। पहले जहां दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते थे, वहीं अब उनके अकाउंट्स में ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद फैंस के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर कपल के बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दूरी बना ली।

'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान

-हालांकि अब तक मौनी रॉय और सूरज नांबियार में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यही वजह है कि अफवाहों का बाजार और ज्यादा गर्म हो गया है।

क्या सूरज नांबियार ने डिलीट कर दीं शादी की तस्वीरें?

-फैंस का दावा है कि सूरज नांबियार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मौनी रॉय संग शादी और वेकेशन की कई तस्वीरें हटा दी हैं। वहीं दूसरी तरफ मौनी रॉय ने भी पिछले कुछ समय से पति सूरज के साथ नई तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।

-हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि तस्वीरें डिलीट की गई हैं या उन्हें सिर्फ आर्काइव किया गया है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इन बदलावों को उनके रिश्ते में तनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

साल 2022 में गोवा में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

-मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उनकी शादी काफी चर्चाओं में रही थी। कपल ने बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से शादी की रस्में निभाई थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

-उस वक्त दोनों ने अपनी वेडिंग फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया था। हालांकि अब वही तस्वीरें सोशल मीडिया पर कम दिखाई दे रही हैं, जिससे फैंस की चिंता और बढ़ गई है।

ऐसे शुरू हुई थी मौनी और सूरज की लव स्टोरी

-आपको बता दें कि सूरज नांबियार दुबई बेस्ड इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। उनकी और एक्ट्रेस मौनी रॉय की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया।

-दिलचस्प बात ये रही कि कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को बेहद निजी रखा था। यहां तक कि उनकी सगाई और रोका सेरेमनी की खबरें भी काफी समय तक सिर्फ अफवाहों में रही थीं। बाद में साल 2022 में दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया था।

-सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों के बीच फैंस लगातार उम्मीद जता रहे हैं कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच सबकुछ ठीक हो जाए। फिलहाल दोनों की ओर से किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी ने जरूर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+