Sagar: जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखे शव की आंख कुतरकर खा गए चूहे
जिला अस्पताल सागर की मॉर्चुरी में चूहों द्वारा एक शव की आंख कुतरकर खाने का गंभीर मामला सामने आया है। सुबह जब डॉक्टर पोस्टमार्टम करने पहुंचे तब इसकी जानकारी लगी।

मध्यप्रदेश के सागर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी के लिए रखे गए एक शव की आंख चूहों द्वारा कुतरकर खाने का मामला मामला समाने आया हैं। सुबह पीएम के बाद भी डॉक्टरों ने परिजन को इसकी जानकारी नहीं दी। जब शव परिजन के हवाले किया गया और उनकी नजर पड़ी तो मर्चुरी में हंगामा मच गया। बता दें कि यहां दो फ्रीजर हैं, लेकिन वे बंद पड़े हैं। शव को खुले में रखन पड़ता है। मामला उजागर होने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video
जानकारी अनुसार सागर के निकट स्थित आमेट गांव में 32 वर्षीय मोतीलाल पिता बारेलाल गौंड दो दिन पहले धवा गांव में खेती का काम कर रहा था, वह अचानक बेहोश होकर वहीं गिर गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले कर आए। ओपीडी में ही डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया था। यहां पर खुले प्लेटफॉर्म पर शव को रखा गया था। सुबह जब पोस्टमॉर्टेम के लिए डॉ. देवेश पटैरिया पहुंचे तो मृतक मोती गौंड के शव की एक आंख गायब थी, उसकी आंख को नोच लिया गया था। बावजूद इसके परिजन को जानकारी नहीं दी गई। जब शव पीएम के बाद परिजन को सौंपा गया तो उन्होंने चेहरा खोलकर देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों से मौके पर हंगामा कर दिया। डॉक्टरों ने परिजन के सामने आशंका जताते हुए बताया कि संभव है कि चूहों ने आंख को कुतर लिया होगा। बाद में पुलिस ने जाकर मामले को शांत कराया।
Sagar: खेत में सेना का 98 साल पुराना शक्तिशाली बम मिलने से हड़कंप, विस्फोट से थर्राया इलाका
चूहों ने आंख कुतर ली है, फ्रीजर खराब पड़े हैं
पीएम कक्ष में शव रखने के बाद उसे शाम को बंद कर दिया जाता है। वहां रात में कोई आता-जाता नहीं है। वहां चूहे पहुंच जाते हैं। संभव है चूहों ने शव की आंख को कुतर लिया होगा। हमारे यहां फ्रीजर हैं, लेकिन तकनीकि कारण से बंद हैं। मामले में जांच कराई जा रही है।
- डॉ. अभिषेक ठाकुर, आरएमओ, जिला अस्पताल सागर












Click it and Unblock the Notifications