क्या है भुवनेश्वर कुमार की जाति? जाट, राजपूत या गुर्जर? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग के बीच सामने आई सच्चाई

Bhuvneshwar Kumar Caste: आईपीएल 2026 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए किसी सुनहरे सपने जैसा रहा है। आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर क्रिकेट जगत में अपना दबदबा कायम कर दिया है। इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के पीछे जहां बल्लेबाजों का दम दिखा, वहीं गेंदबाजी में जिस खिलाड़ी ने आरसीबी की किस्मत बदली, वह हैं अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं।

इस बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया और गूगल पर भुवनेश्वर कुमार की निजी जिंदगी को लेकर फैंस काफी सर्च कर रहे हैं। लोग लगातार पूछ रहे हैं कि भुवी की जाति क्या है? आइए इस स्टार खिलाड़ी की प्रोफाइल और इस सीजन के उनके जादुई आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

Bhuvneshwar Kumar Caste

जाति को लेकर अलग-अलग दावे

जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है, तो जाति को लेकर अलग-अलग दावे किए जाने लगते हैं, उनको जाट, राजपूत या अन्य जातियों का बताया जाता रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनको अपने समुदाय का बताने लगते हैं। हालांकि हर दावे में सच्चाई नहीं होती।

क्या है भुवनेश्वर कुमार की जाति?

इंटरनेट पर भुवनेश्वर कुमार की जाति को लेकर अक्सर फैंस के बीच कयास चलते रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार भुवनेश्वर कुमार गुर्जर समुदाय से संबंध रखते हैं। उनका जन्म 5 फरवरी 1990 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक गुर्जर परिवार में हुआ था। उनके पिता किरण पाल सिंह और माता इंद्रेश देवी हैं। मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र से निकलकर भुवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचा दिया।

RCB की खिताबी जीत में निभाया सबसे बड़ा रोल

  • 16 मैचों में चटकाए 28 विकेट: भुवी ने इस सीजन आरसीबी के लिए खेलते हुए 16 मैचों में कुल 28 विकेट अपने नाम किए।
  • पर्पल कैप की रेस में रहे नंबर 2: वह इस सीजन में गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा (29 विकेट) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे।
  • अविश्वसनीय इकॉनमी: टी20 क्रिकेट के इस दौर में भी भुवी ने पूरे सीजन में 7.95 की कंजूस इकॉनमी से रन दिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 4 विकेट (4/23) रहा।

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB

सालों तक 'ई साला कप नाम्दे' का नारा लगाने वाली आरसीबी की टीम अब लगातार दो बार (2025 और 2026) खिताब जीतकर आईपीएल की सबसे सफल टीमों की लीग में शामिल हो गई है। विराट कोहली के नेतृत्व/प्रेरणा और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर बेंगलुरु ने इस सीजन में इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+