Sagar: खेत में सेना का 98 साल पुराना शक्तिशाली बम मिलने से हड़कंप, विस्फोट से थर्राया इलाका
सागर में बीती रात मूड़रा गांव के पास सेना का एक पुराना बम मिला है। जब इसका परीक्षण किया गया तो यह जिंदा बम था और यह 1925 में बना था।
Madhya Pradesh

के सागर में राजघाट बांध के पास स्थित मूडरा गांव के पास एक अंग्रेजों के समय बना एक जिंदा बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बीती रात गांव वालों ने लावारिश पड़े बम की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने रात में बम उठाकर सुरक्षित रखवा दिया, दोपहर में सुनसान इलाके में ले जाकर बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया गया। जब डिफ्यूज किया गया तो धमाके से इलाका धर्रा उठा।

Recommended Video

जानकारी अनुसार राजघाट बांध के कैचमेंट इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुड़रा गांव के पास एक बम होने की जानकारी लोगों को लगी। तत्काल ही थाना क्षेत्र की पुलिस और बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने बम को उठाकर खाली सुरक्षित जगह पर रखा और सोमवार की दोपहर मैदानी इलाके में डिफ्यूज किया, डिफ्यूज के समय जोरदार विस्फोट हुआ जिससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बम कितना खतरनाक साबित हो सकता था। मिली जानकारी के मुताबिक यह सन 1925 का बना है और करीब 98 साल पुराना है। यह सेना का बताया जा रहा है। बम का वजन करीब 5 किलो के आसपास था।
बम सेना का बताया गया है, कैसे आया, जांच का विषय है
थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया की गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर राजघाट के पठार पर बम होने की सूचना किसान के द्वारा मिली थी, रात में ही उसको सुरक्षित जगह पर लगाया गया था बम निरोधक दस्ते द्वारा उसे डिफ्यूज किया गया है। यह बम सेना का बताया जा रहा है। लेकिन यह यहां कैसे आया, कितने साल से यहां पड़ा था, यह जांच का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications