Arun Lakhani: BJP ने खेला बड़ा दांव! सुप्रिया सुले के होने वाले समधी बने MLC उम्मीदवार, कौन हैं अरुण लखानी?

Arun Lakhani: महाराष्ट्र का MLC चुनाव इस वक्त काफी रोचक हो गया है, जिसके कारण वक्त सियासी गलियारों से ज्यादा सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातें हो रही हैं, इसके पीछे वजह हैं मशहूर उद्योगपति अरुण लखानी, जिन्हें कि भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रपुर-वर्धा-गढ़चिरौली स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। मालूम हो कि अरुण लखानी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले के होने वाले समधी हैं।

मालूम हो कि अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी की शादी सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले से होने जा रही है लेकिन जहां पवार और लखानी परिवार पर्सनल लेवल पर एक खास रिश्ते में बंधने जा रहे हैं वहीं चुनावी दंगल में अब आमने-सामने होंगे, जिसकी वजह से ही सुप्रिया सुले और अरुण लखानी इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Arun Lakhani

कौन हैं अरुण लखानी?

अरुण लखानी, बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम हैं, वो लखानी विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन हैं, जो कि जल इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्टेनेबिलिटी प्रोजेक्ट्स, के लिए काम करता है। वो खेल की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं। महाराष्ट्र बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष और भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी हैं।

BJP अक्सर बड़े उद्योगपतियों को प्राथमिकता देती है: कांग्रेस

हालांकि विपक्ष इस बात के लिए भाजपा को घेर रहा है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या सुप्रिया सुले जानती थी कि अरुण लखानी को भाजपा टिकट देने वाली है? उन्होंने आरोप लगाया कि 'BJP अक्सर बड़े उद्योगपतियों को प्राथमिकता देती है, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाती है।'

'मेरे टिकट और शरद पवार का कोई लेना-देना नहीं'

हालांकि विवाद बढ़ने पर अरूण लखानी ने खुद सामने आकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'शरद पवार महाराष्ट्र का बड़ा नाम है और वो अपनी पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं और मैं अपनी सोच और विचारधारा से अपने फैसले लेता हूं। हमारे रिश्ते का इन बातों से कोई लेना-देना नहीं है और मुझे नहीं लगता कि लोगों को दो अलग-अलग बातों को एक नजर से देखना चाहिए।'

Supriya Sule

अरुण लखानी का है RSS से पुराना नाता: संजय राउत

संजय राउत ने यह भी कहा कि अरुण लखानी कोई सियासी चेहरा नहीं हैं बल्कि वो लंबे वक्त से RSS की विचारधारा से जुड़े रहे हैं , उनका कांग्रेस या NCP से कभी कोई संबंध नहीं रहा, रही बात सुप्रिया सुले की तो उनसे और लखानी का रिश्ता पारिवारिक है इससे एमलसी इलेक्शन पर कोई असर पड़ेगा।

कब है MLC चुनाव?

महाराष्ट्र में 16 विधान परिषद सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होने हैं। इसी दिन एक सीट पर उपचुनाव भी होगा, जिसके लिए सभी पार्टियों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है।

20 जून को है शादी

अरुण लखानी के बेटे सारंग की शादी शरद पवार एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती से 20 जून को होने वाली है, जिसकी तैयारियों में इस वक्त दोनों परिवार जुटे हुए हैं।

कौन है सुप्रिया सुले की बेटी रेवती?

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती देखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, उनकी शादी सारंग अरुण लखानी से होने जा रही है। पिछले 8 सालों से विश्वराज ग्रुप में बतौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कार्यरत है, इससे पहले उन्होंने मॉडर्न हाइड्रोजन में बिज़नेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं। वो बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

यह पढ़ें:Bengaluru Viral Video: 'मेरी बीवी प्रेग्नेंट, वो मर जाएगी', VIP मूवमेंट पर रूका ट्रैफिक तो धरने पर बैठा पति
यह पढ़ें:Bengaluru Viral Video: 'मेरी बीवी प्रेग्नेंट, वो मर जाएगी', VIP मूवमेंट पर रूका ट्रैफिक तो धरने पर बैठा पति
यह पढ़ें: Love Story: ब्राह्मण अभिषेक बनर्जी ने की है पंजाबी कुड़ी से शादी, कौन है पत्नी? विवादों से जुड़ा है नाम
यह पढ़ें: Love Story: ब्राह्मण अभिषेक बनर्जी ने की है पंजाबी कुड़ी से शादी, कौन है पत्नी? विवादों से जुड़ा है नाम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+