Crime Control के लिए आप बन सकते हैं 'अंडर-कवर', एसपी ने मांगी मदद, दिया नंबर

Crime Control के लिए मप्र के सागर में पुलिस कप्तान ने इसमें आमजन की सहभागिता व सहयोग लेने के लिए अभिनव प्रयोग किया है। उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर कहा है कि कोई भी व्यक्ति अपराधों और अपराधों से जुड़ी सूचना दे सकता है, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा, इसके लिए एसपी ने अधिकारियों को ताकीद किया है कि किसी भी स्थिति में सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाए।

sp sagar tarun nayak

पुलिस अधीक्षक सागर ने जिले भर में किसी भी तरह के अपराध को रोकने के लिए जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने ड्रग माफिया, नशे के कारोबारी, अवैध शराब विक्रेता, जुटा, सट्टा या अन्य सभी तरह के अपराधों को रोकने के लिए नई पहल की है। एसपी ने एक मोबाइल नंबर 8982081002, जिस पर व्हाट्सएप भी शामिल है। इसे बतौर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। एसपी ने सूचना देने वाले किसी भी व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखने का भरोसा दिलाते हुए यह हेल्पलाइन नंबर स्वयं व वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित करने की बात कही है।

सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखने सभी को निर्देश गए
मप्र में सागर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। एसपी तरुण नायक ने रविवार को मोबाइल नंबर 8982081002 जारी करते हुए कि आमजनता में से कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर बिना किसी डर-भय के सूचना दे सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसपी नायक ने यह स्पष्ट किया है कि आमतौर पर आम नागरिक गोपनीयता भंग होने के कारण पुलिस को सूचना देने में डरते हैं, इसी उद्देश्य से सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखने सभी को निर्देश गए हैं। कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकता है। उसका नाम और मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा।

एसपी ने फेसबुक पर लाइव आकर की थी अपील
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं फेसबुक लाइव आकर जनता से अवैध गतिविधियों, अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर रोक लगाने अपील करते हुए पुलिस को सहयोग करने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि इसी उद्देश्य से जनता के लिए सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। 8982081002 नंबर पर कॉल करके एवं वाट्सअप पर सूचना देकर भी जानकारी दी जा सकती है। यह पूरी व्यवस्था पुलिस के सीनियर अधिकारियों की देखरेख में रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+