MP: क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड पॉइंट का लालच भारी पड़ा, लाखों का हो सकता है धोका, कैसे बचें, जानिए

मध्यप्रदेश के खरगोन में क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड पॉइंट दिलवाने का लालच देकर शिकायतकर्ता से लगभग 01 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जहां सायबर सेल की ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया।

खरगोन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 1 लाख की रकम वसूली है, जहां इस रकम को पीड़ित पक्ष तक पहुंचाया जाएगा। मध्य प्रदेश में लगातार इस तरह के घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जहां अब लगातार बढ़ते ही घटनाक्रमों को रोकने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Indore

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई

खरगोन पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर अपनी निजी जानकारी व बैंक संबंधी जानकारी शेयर न करे। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक न करे। अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए कैशबैक, रिफन्ड आफ़र आदि से बचे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी हेल्पलाइन न 1930, जिसपर फोन करते ही फ्रॉड हुई राशि 7-8 मिनट मे होल्ड हो जाती है। ऐसी घटनाओ को रोकने के लिए गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां ऑनलाइन गेम के माध्यम से ठगी करने के मामले निरंतर बढ़ते चले जा रहे हैं। लगातार बढ़ते ठगी के मामलों के बाद अब पुलिस सख्त है, जहां पुलिस ने इस तरह के गेम से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इंदौर पुलिस ने बताया कि, ठग "एरोप्लेन गेम" जैसे ट्रैप वाले गेम बनाते हैं और लोगों को बताते हैं कि जितना एरोप्लेन ऊपर उड़ेगा, उतने पैसे दुगने होंगे। लेकिन सच यह है कि पीड़ित कभी भी वेबसाइट से पैसे नहीं निकाल पाता। ऐसे धोखाधड़ी वाले गेम्स से बचें, अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखें, और किसी भी बेटिंग वेबसाइट पर पैसे निवेश न करें।

ये भी पढ़े- MP: पतंगबाज सावधान!, चाइनीज मांझे पर बैन, नियम तोड़ा तो हो सकती है जेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+