MP News: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, इन नंबर्स की बाईक हुई बरामद

मध्यप्रदेश में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे।

पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन मनोहर बारिया के मार्गदर्शन में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली खरगोन पर मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपी के विरुध्द कार्यवाही की है।

Indore

घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना कोतवाली क्षेत्र मे विगत कुछ दिनों से हो रही मोटरसाइकल चोरी की घटनाएं हो रही थी, जिनमे पुलिस टीम के द्वारा मोटर साइकल चोरी मे घटना स्थल पर सीसीटीव्ही फुटेज चेक करने पर मोटर साइकल चोरी करने के वाले संदिग्ध की पहचान बंटी पाल निवासी मोतीपुरा खरगोन से होना ज्ञात हुआ ।

पुलिस टीम के द्वारा बंटी पाल निवासी मोतीपुरा खरगोन की गिरफ़्तारी के लिए भरसक प्रयास किए गए परंतु संदेही शातिर प्रवत्ति का होकर लगातार अपने रहने के ठिकाने बदलता रहता था एवं अपने घर भी बहुत कम आता है। पुलिस टीम के द्वारा बंटी पाल निवासी मोतीपुरा खरगोन की जानकारी प्रदाय करने के लिए मुखबिर भी लगाए गए थे।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा आरोपी बंटी पाल निवासी मोतीपुरा खरगोन को कोतवाली पुलिस टीम ने बड़वानी पुलिस की मदद से अभिरक्षा मे लिया व उसके कब्जे से चोरी की 07 मोटर साइकल को नियमानुसार विधिवत जप्त की गई है ।

आरोपी बंटी पाल निवासी मोतीपुरा खरगोन पर मोटरसाइकल चोरी, नकबजनी, अड़ीबाजी, आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़ आदि के कुल 17 अपराध है पंजीबद्ध है एवं वर्तमान मे थाना कोतवाली खरगोन की निगरानी बदमाश सूची में भी है।

उक्त की गई कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग खरगोन रोहित लखारे, थाना प्रभारी निरीक्षक बनवारीलाल मण्डलोई, प्रआर. श्याम पंवार, चमारसिग कनासे, मनमोहन, आर. संतोष शुक्ला, आर महेश का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़े- MP News: क्या है डिजिटल अरेस्ट स्कैम?, कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+