MP News: क्या है डिजिटल अरेस्ट स्कैम?, कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार, जानिए
Madhya Pradesh में लगातार डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बढ़ते मामले के बाद अब मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों से डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामले सामने आते रहे हैं, जहां समय समय पर इन मामलों पर मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से कार्रवाई की है। वहीं अब पुलिस की ओर से डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

डिजिटल अरेस्ट स्कैम एक ऑनलाइन धोखाधड़ी है, जिसमें साइबर अपराधी लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही हो रही है। यह स्कैम मुख्य रूप से साइबर ठगों द्वारा किया जाता है, जो फर्जी पुलिस अधिकारी, सरकारी एजेंट, या साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लोगों को डराते हैं।
कैसे होता है?
फर्जी कॉल/मैसेजः
अपराधी मनी लॉन्ड्रिंग या साइबर क्राइम का झूठा आरोप लगाते हैं।
डराने-धमकाने की रणनीतिः
गिरफ्तारी या कोर्ट केस का डर दिखाते हैं।
पेमेंट की मांगः
ऑनलाइन फाइन भरने या बैंक डिटेल शेयर करने को कहते हैं।
नकली डॉक्यूमेंट/वीडियो कॉलः
फर्जी पुलिस वारंट या यूनिफॉर्म में वीडियो कॉल कर धोखा देते हैं।
पुलिस कभी ऑनलाइन पेमेंट की मांग नहीं करती।
संदिग्ध कॉल या मैसेज पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
बैंक डिटेल या OTP किसी से शेयर न करें।
किसी भी कानूनी नोटिस की पुष्टि नजदीकी पुलिस स्टेशन में करें।
इंदौर में सामने आया था मामला
मध्यप्रदेश के इंदौर में फर्जी Digital Arrest के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग के सूरत (गुजरात) एवं मैहर (मध्यप्रदेश) के कुल 04 आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए थे। महिला फरियादिया के साथ 01 करोड़ 60 लाख रू की ऑनलाइन ठगी हुई थी।
उक्त ऑनलाइन ठगी से संबंधित सैकड़ों बैंक खातों को पुलिस ने फ्रिज कराया है, जिसमें करोड़ों रूपए के ट्रांजैक्शन मिले थे। गैंग के सदस्य, कॉल पर स्वयं को पुलिस अधिकारी, CBI अधिकारी, RBI अधिकारी होना बताकर फर्जी कूटरचित दस्तावेज भेजकर पुलिस केस में फंसाने का झूठ बोलकर ऑनलाइन पैसे प्राप्त कर वारदात को अंजाम देते थे।
ये भी पढ़े- MP News: इंदौर-हैदराबाद मार्ग पर बंद रहेगा यातायात, क्या है कारण, जानिए












Click it and Unblock the Notifications