MP पंचायत चुनाव: 25 जून को होगा पहले चरण का मतदान, इतने करोड़ लोग डालेंगे वोट

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 25 जून को वोट डाले जाएंगे। प्रथम चरण में 52 जिलों में 115 जनपद पंचायत की 8 हजार 702 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक तक होगा।

भोपाल, 23 जून। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का प्रचार खत्म हो गया है। पहले चरण के लिए वोट 25 जून को डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 25 जून को प्रथम चरण में 52 जिलों में 115 जनपद पंचायत की 8 हजार 702 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक तक होगा। इस दिन 27 हजार 49 मतदान केंद्रों में एक करोड़ 49 लाख 23 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

MP Panchayat election

वहीं, सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला भोपाल की जनपद पंचायत फंदा, बैरसिया, जिला राजगढ़ के ब्यावरा, राजगढ़, जिला रायसेन के सिलवानी, बाड़ी, सीहोर के सीहोर, जिला विदिशा के बासोदा, विदिशा, जिला इंदौर के इंदौर, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू), सावेर, देपालपुर, जिला खरगोन के भगवानपुरा, झिरन्या, सेगांव, जिला खण्डवा के खण्डवा, हरसूद, बलड़ी (किल्लोद), जिला धार के निसरपुर, कुक्षी, बाग, डही, बदनावर, जिला झाबुआ के पेटलावद, थांदला, जिला बुरहानपुर के बुरहानपुर, जिला अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा), कट्ठिवाड़ा, जिला बड़वानी के सेंधवा, पानसेमल, जिला ग्वालियर के मुरार, भितरवार, घाटीगांव, डबरा, जिला गुना के गुना, बमोरी, जिला शिवपुरी के खनियाधाना, बदरवास, जिला अशोकनगर के अशोकनगर, जिला दतिया के दतिया, जिला जबलपुर के सिहोरा, कुंडम, पनागर, जबलुपर (बरगी), जिला छिंदवाड़ा के छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई, अमरबाड़ा, जिला सिवनी के सिवनी, बरघाट, जिला बालाघाट के बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी, खैरलांजी, जिला मंडला के बिछिया, मवई, नैनपुर, जिला डिण्डौरी के शहपुरा, मेहदवानी और जिला नरसिंहपुर के नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, चावरपाठा, बाबई चीचली, साईखेड़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में 25 जून को मतदान होगा।

इसी तरह जिला कटनी के विजयराघवगढ़, ढ़ीमरखेड़ा, जिला उज्जैन के बड़नगर, उज्जैन, जिला नीमच के नीमच, जिला रतलाम के विकासखण्ड आलोट, जिला शाजापुर के शाजापुर, जिला आगर-मालवा के बड़ौद, जिला मंदसौर के मंदसौर, जिला देवास के बागली, कन्नौद, खातेगांव, जिला सागर के सागर, रेहली, केसली, जिला छतरपुर के छतरपुर, राजनगर, जिला दमोह के दमोह, पथरिया, जिला टीकमगढ़ के बलदेवगढ़, जिला निवाड़ी के निवाड़ी, जिला पन्ना के पन्ना, अजयगढ़, जिला रीवा के हनुमना, मउगंज, नईगड़ी, जिला सिंगरौली के बैढन, जिला सीधी के सिहावल, कुसमी, जिला सतना के चित्रकूट (मझगवां), सुहावल (सतना), उचहेरा, जिला नर्मदापुरम के सोहागपुर, केसला, जिला बैतूल के बैतूल, आमला, शाहपुर, जिला हरदा के हरदा, टिमरनी, खिरकिया, जिला शहडोल के सोहागपुर, जिला उमरिया के उमरिया (करकेली), पाली नं. 2, अनूपपुर के पुष्पराजगढ़, जिला भिण्ड के मिहोना (रौन), लहार, जिला श्योपुर के श्योपुरकलां और जिला मुरैना के अंबाह और पोरसा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में 25 जून को मतदान होगा।

पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए प्रचार 23 जून की शाम से होगा बंद
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में प्रथम चरण का मतदान 25 जून को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। प्रथम चरण में जिन ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मतदान होना है, वहॉं पर 23 जून को अपरान्ह 3 बजे से सार्वजनिक सभा करना प्रतिबंधित हो जायेगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि मतदान समाप्त होने के समय से 48 घण्टे पूर्व से शराब की दुकाने भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+