MP: सागर बीएमसी पर एनएमसी मेहरबान, पीजी में एक साथ मिली 17 सीटें

सागर, 5 सितम्बर। नेशनल मेडिकल कमीशन बनने के बाद मेडिकल काॅलेजों की मान्यता और पीजी सीट को लेकर नियम शिथिल किए गए हैं। इसका फायदा मप्र के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज को मिला है। यहां करीब 5 सालों में जनरल मेडिसिन विभाग में पीजी सीट्स के लिए प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन वह नहीं मिली। सोमवार को अचानक विभाग में एक साथ 9 पीजी की सीटें स्वीकृत करने का पत्र प्रबंधन के पास आ गया। इसके साथ ही सर्जरी विभाग में 6 और पैथोलाॅजी विभाग में 2 पीजी की सीट्स स्वीकृत की गई हैं। बीएमसी में इनको मिलाकर पीजी की कुल 55 सीट्स हो गई हैं।

bmc sagar

मप्र के बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज और इसके मेडिसिन विभाग के लिए सोमवार का दिन खुशखबरी भरा रहा। एनएमसी से दोपहर में पत्र आया कि बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन विभाग को पीजी के लिए 9 सीटें स्वीकृत की गई हैं। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है कि विभाग बीते पांच साल से पीजी के लिए प्रयास कर रहा था, हर बार निरीक्षण होता था, लेकिन फैकल्टी की कमी और मेडिसिन से जुड़े विभागों में कमियों के चलते पीजी की मान्यता अटक जाती थी। बीते दिनों हुए निरीक्षण के बाद एनएमसी ने नियमों को शिथिल करते हुए एक साथ सभी 9 पीजी सीटों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बीएमसी प्रबंधन के अनुसार कुछ ऐसा ही हाल सर्जरी विभाग का भी था, इसमें भी एक साथ पीजी की 6 सीटें स्वीकृत कर दी गई हैं वहीं पैथोलाॅजी विभाग में पीजी की 2 सीटों को मिलकर बीएमसी को एक साथ 17 पीजी की सीट्स मिल गई हैं।

20 में से 15 विभागों में पीजी की 55 सीटें मिली
बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज में क्लीनिकल और नाॅन क्लीनिकल विभागों को मिलकर कुल 22 विभाग हैं। इनमें से अभी तक 13 विभागों में पोस्ट ग्रेज्युएशन (पीजी) की कुल 38 सीट्स मिली थीं। सोमवार को मेडिसिन और सर्जरी विभाग में पीजी मिलने से कुल 15 विभागों में पीजी की सीट्स मिल गई हैं। कुल 55 सीटों पर इस शिक्षा सत्र से प्रवेश हो सकेंगे।

एनएमसी से 3 विभागों में 17 पीजी स्वीकृत की हैं
नेशनल मेडिकल कमीशन ने सोमवार को बीएमसी के तीन विभागों में पीजी की 17 सीट्स की स्वीकृति दी है। मेडिसिन विभाग में एक साथ 9 सीटें मिल गई हैं। सर्जरी में 6 और पैथोलाॅजी में पीजी की 2 नई सीटें मिली हैं। अभी तक कुल 37 पीजी सीट्स हमारे पास थी, जो बढ़कर 55 हो गई हैं।
- डाॅ. आरएस वर्मा, डीन, बीएमसी सागर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+