MP News: अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बढ़ेगी सख्ती, सीएम मोहन यादव ने जारी किये निर्देश
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव चुनावी प्रचार अभियान से मुक्त होते ही प्रशासनिक कामकाज में जुट गए हैं। उन्होंने मंगलवार को राजधानी में भोपाल में संभाग स्तरीय बैठकों में हुए निर्णयों के पालन की स्थिति को लेकर समीक्षा के दौरान कहा कि केवल बैठकों से काम नहीं चलेगा,असर दिखना चाहिए।
मंत्रालय में आयोजित बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा कि रेत का खनन नियम के मुताबिक ही होना चाहिए। उत्खनन में अवैध तौर से लगाई गई मशीनों को जब्त करें। अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपर मुख्य सचिव और प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ बैठक में कहा कि अवैध उत्खनन और परिवहन की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ाई से अंकुश लगाया जाए। रेत का उत्खनन नियम मुताबिक ही होना चाहिए। कहीं भी अवैध उत्खनन न हो,अवैध रूप से इस कार्य में लगी मशीनों को जब्त किया जाए। मात्र बैठकें नहीं एक्शन होना चाहिए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सड़क मार्गों का विकास हो चुका है। कई परियोजनाओं पर कार्य भी चल रहा है। अब नवीन रेल मार्गों पर ध्यान दें। नए क्षेत्रों को चिन्हित करना चाहिए। खनन वाले क्षेत्रों में संभावनाएं देखी जाएं, नए परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का इंतजार न करें। पहले स्वयं करें और प्रस्ताव तैयार करें। सीएम ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बेहद सकारात्मक हैं। मेरी उनकी चर्चा भी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने लहराया परचम, MP के सीएम मोहन यादव हुए गदगद












Click it and Unblock the Notifications