पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने लहराया परचम, MP के सीएम मोहन यादव हुए गदगद
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत के शानदार प्रदर्शन पर ख़ुशी जताई है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव का क्षण है। जापान में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 17 पदक हासिल किए हैं, जो ऐतिहासिक है।
सीएम मोहन यादव ने आगे लिखा कि कुछ ही वर्षों में 34वें से 6वें स्थान पर पहुँचना हमारे एथलीट्स के दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम को दर्शाता है।हमारे सभी एथलीट्स को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और महाकाल से प्रार्थना है कि आगे भी आप देश का नाम रोशन करते रहें।













Click it and Unblock the Notifications