MP News: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पहुंचे छतरपुर, विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
MP News: मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंगलवार को छतरपुर जिला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सी.एम. राइज विद्यालय एवं धमना जनपद पंचायत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में "स्कूल चलें हम" अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंत्री पटेल ने कहा कि जीवन में शिक्षा ही एक ऐंसी रोशनी है जिससे हम हर अंधेरे से लड़ सकते हैं। आगे चलने का रास्ता शिक्षा के माध्यम से ही जरूरी है। जो संघर्ष के साथ आगे बढ़ते हैं, उनका यश और उनकी सफलताएं बड़ीं और लम्बी होती हैं।
चायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकार, पुष्पहार से स्वागत कर उपहार वितरित किये गये। शासन द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। उन्होंने नवीन शिक्षण सत्र के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में स्कूल चलें हम अभियान 2024 की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत सभी शासकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया।

मंत्री पटेल ने कहा कि स्कूल चलें हम अभियान मात्र एक अभियान नहीं बल्कि विकास का द्वार है। ऐंसा कहा जाता है कि जब भी कोई एक स्कूल खुलता है तो एक जेल हम बंद करते हैं। शिक्षा का यह अभियान समाज को बेहतर, विकसित व समृद्ध बनायेगा। सभी बच्चे एक साथ सफलता की ऊंचाई प्राप्त करें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव सदैव बना रहना चाहिए। गुरु का विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। ये धारणा गलत है कि सिर्फ टॉपर ही सफल होते हैं, जिस दिन आप जागेंगे आपकी ऊर्जा आपको सफलता के मुकाम तक पहुंचायेगी। मंत्री श्री पटेल ने विद्यालय के शिक्षकों एवं उत्कृष्ट परिणाम वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें MP News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल प्लेसमेंट डे कार्यक्रम में हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications