MP News: ‘हाथी निकल गया, बस पूंछ रह गई वो भी..’, BJP सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बदला मेकअप, अब अगला लक्ष्य

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आ जाएंगे। सूबे में किसका राज होगा? यह सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा। पूर्ण बहुमत के साथ एमपी में फिर सरकार बनाने के प्रति बीजेपी आश्वस्त है। पर असलियत नतीजे वाले दिन ही पता लगेगी।

नतीजे के बाद पार्टी मिशन 2024 मोड में अपने कदम आगे बढ़ाना शुरू करेगी। इसकी झलक अभी से दिखाई देना शुरू हो गई हैं। वो भी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर। एमपी में भी बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुखड़े बदल दिए गए हैं।

फेसबुक हो, एक्स या फिर अन्य प्लेटफॉर्म्स..उन पर राम मंदिर के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर लगा पोस्टर कवर इमेज के तौर पर लगाया गया हैं। पार्टी के अंदरखाने में चल रही बैठकों में अगली तैयारियों की सुगबुगाहट है।

MP-news-haathi-nikal-gaya-poonch-reh-gayi

कहा जा रहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम भर आने हैं यानि वोटिंग होने के बाद हाथी निकल गया है सिर्फ पूंछ निकलना बाकी है। वह भी निकल जाएगी। इसके बाद सभी को अगली तैयारियों में जुटना होगा। अगला लक्ष्य भी बताया जा रहा हैं। अंग्रजी नए साल की शुरुआत अयोध्या में बड़े शुभ कार्य से रहेगी।

आगामी 22 जनवरी 24 को होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी भी छिपी हैं। एमपी चुनाव में रैली-सभा के दौरान पहले पार्टी के दिग्गज जनता को अयोध्या आने आमंत्रित करते आए हैं। अमित शाह और दूसरे बड़े नेता यह भी कहते आए कि एमपी में सरकार बनने पर सभी को बारी-बारी से राम-मंदिर के दर्शन करवाने की व्यवस्था की जाएगी।

मकसद साफ़ है कि हिंदुत्व कार्ड को जनवरी से ही और मजबूती दी सकें। आरएसएस भी एक्टिव मोड में नजर आएगा। मप्र सहित देश के हर हिंदू परिवार तक पहुंचने का प्लान बना लिया गया हैं। 3 दिसंबर के बाद बीजेपी का भी नया शेड्यूल आने की उम्मीद हैं। कहा जा रहा है कि डोर-टू-डोर लोगों के यहां पहुंचा जाएगा। उनको राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया जाएगा।

बीजेपी सोशल मीडिया की ताकत को भली-भांति जानती हैं। 2014 में मिली रिकॉर्ड जीत में बीजेपी के लिए सोशल मीडिया बड़ा हथियार बनी थी। लिहाजा अभी से पार्टी ने अपने अगले मिशन के लिए फिर से सोशल मीडिया पर फोकस करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पेज पर भाजपा के 1.2 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि फेसबुक पर 1.6 मिलियन फॉलोअर हैं। जबकि एमपी कांग्रेस के फेसबुक पर महज एक मिलियन फॉलोअर हैं।

ये भी पढ़े-MP में सरकार बनने पर डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है BJP, इन्हें मिल सकता है मौका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+