MP News: रात को गहरी नींद में सोई दंपति हो गई राख, नर्मदापुरम होशंगाबाद में दर्दनाक हादसा, जांच शुरू
एमपी के नर्मदापुरम में दर्दनाक हादसा हुआ है। झोपड़ी में सो रही बुजुर्ग दंपति जिंदा जल गई, जिससे उनकी मौत हो गई। आग लगने के कारणों की फॉरेंसिक जांच शुरू हो गई है।

MP News Elderly couple burnt alive:मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम होशंगाबाद में दर्दनाक घटना हुई। एक झोपड़ी में आग लगने से वहां रह रही बुजुर्ग दंपति जिंदा जल गई। जब तक आसपड़ोस के लोग आग बुझा पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक ने कुछ दिनों पहले ही नर्मदा परिक्रमा की थी और फिर नर्मदा घाट किनारे ही रहने लगे थे। झोपड़ी में आग लगने के कारणों की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड से बचने जल रहे अलाव या फिर शार्ट सर्किट की वजह से आग भड़की। घटना स्थल के पास लकड़ियों का ढेर भी लगा था।

एमपी के होशंगाबाद में दिलदहला देने वाला अग्निहादसा हुआ। नर्मदा किनारे खरकली में झोपड़ी बनाकर रह रही एक बुजुर्ग दंपति जिंदा जल गई। एसडीओपी अजय बाघमारे के मुताबिक बिहारी लाल कुशवाहा और उनकी पत्नी सुंदरबाई नर्मदा परिक्रमावासी थे। उनका बेटा अलग गांव में रहता है। परिक्रमा करने के बाद दंपति यही झोपड़ी बनाकर रहने लगे। भिक्षा मांगकर अपना जीवन गुजर बसर करते थे। देर रात झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जिसमें वह जिंदा जल गए। जब तक आसपड़ोस के लोग आग बुझा पाते, आग में बुरी तरह झुलसने की वजह से उनकी मौत हो गई। बताया गया कि लकड़ी और तिरपाल से झोपड़ी बनाई गई थी। जब आग लगी तो वह विकराल हो गई।
आग लगने के कारणों की जांच शुरू
आग लगने के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटना स्थल की जांच की। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए दंपति ने अलाव जलाया होगा। तभी या तो अलाव की आग भड़क गई या फिर शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। झोपड़ी में अधिक मात्रा में लकड़ियों का ढेर लगे होने की बात भी सामने आई है। यह भी पता चला है कि मृतक के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास भी स्वीकृत हुआ था। जिसका निर्माण चल रहा है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं घटना स्थल के आसपास लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications