MP News: सीएम यादव ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का किया स्वागत, जानिए कौन-कौन हुए पार्टी में शामिल
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'भाजपा परिवार में आप सभी का स्वागत है ! आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय, न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सय्यद जाफर, दिनेश श्रीधर, कांग्रेस महामंत्री डॉ. मनीषा दुबे, बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. रामसखा वर्मा, रतलाम जिला पंचायत सदस्य संतोष पालीवाल, अभयराज सिंह, अंकित पोरवाल समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "अबकी बार 400 पार" के संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।'













Click it and Unblock the Notifications