MP News:15 दिनों में तैयार हो जाएगी बजट की रूपरेखा, वित्त विभाग ने शुरू की तैयारियां
MP News: लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने काम काज में जुट जायेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने मंत्रिमडंल के साथ आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों में व्यस्त होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि जुलाई में संभावित मानसून सत्र के लिए वित्त विभाग ने प्रारंभ कर दी है। आगामी 15 दिन में साल 2024-25 के बजट की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार से उप सचिव स्तरीय बैठकों का सिलसिला मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसमें विभागीय प्रस्तावों पर विचार करने के बाद मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। चर्चा है कि इस बार बजट तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।

यह भी जानना जरूरी है कि मोहन यादव सरकार एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान प्रस्तुत कर चुकी है। इसमें विभागों को जुलाई 2024 तक के लिए राशि दी उपलब्ध करवाई गई है ,हालाँकि इस मद में नई योजनाएं शामिल नहीं की गई थीं, लेकिन आगामी पूर्ण बजट में नई योजनाओं के साथ ही नई योजनाओं को केंद्रीय योजनाओं में समाहित करने पर विचार होगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मौजूदा मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता में रोजगार, औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और हितग्राहीमूलक योजनाएं रहेंगी। इसके लिए विभागों को जरूरत के अनुसार राशि उपलब्ध कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications