MP News: दमोह में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज गई चार छात्राएं अचानक गायब, CCTV फुटेज देख माता-पिता भी हैरान
Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह में कॉलेज की चार छात्राएं अचानक लापता हो गई हैं। इस पूरे मामले से जिले में हड़कंप मच गया है। गायब होने वाली छात्राओं में से तीन एक ही गांव की हैं जबकि एक छात्रा दूसरे गांव की है। इन चारों छात्राओं में दो सगी बहने हैं।
जानकारी मुताबिक चारों अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायतकी है। चारों छात्राए दमोह के शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं हैं।

दरअसल, दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले सीतानगर गांव से तीन और पास के बिजौरी गांव से एक लड़की सोमवार को बस से दमोह के लिए निकली थी।चारों सहेलियां दमोह के शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के लिए आईं थी लेकिन देर रात तक अपने-अपने गांव नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन हरकत में आए और दमोह पहुंचे।
पुलिस के माध्यम से परिजनों ने महाविद्यालय को देर रात ही खुलवाया और सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन इन कैमरों की फुटेज के मुताबिक चारों लड़कियां कॉलेज में आई ही नहीं थीं। इससे मामला और भी ज्यादा गंभीर होता नजर आ रहा है। परिजनों कों उनकी लड़कियां महाविद्यालय में किताबें जमा करने का कह कर आई थी। अमूमन देर शाम तक लडकियां कालेज से गांव पहुंच जाती थी, लेकिन कल वह घर नहीं पहुंची।
परिजनों को किसी पर शक भी नहीं है।
वहीं मामले में महाविद्यालय के प्रिंसिपल पी एल जैन के मुताबिक उन्हें देर रात पुलिस के जरिए सूचना मिली थी, जिसके बाद वो कॉलेज आए थे जहां चारों गायब हुई लड़कियों को सीसीटीवी कैमरों में चेक किया गया, लेकिन वे उसमें नहीं दिखी और इससे साफ है कि लड़कियां कॉलेज आई ही नहीं है।
वहीं मामले में दमोह के सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा, चार लड़कियों के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। शहर भर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वही परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। गायब हुई लड़कियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications