MP News: इस तारीख तक हर घर पहुंचेगा नल और जल, इन गांवों का सपना होगा पूरा
मध्यप्रदेश में हर घर में नल से जल के लिये कनेक्शन सहित निर्माणाधीन एकल नल योजनाओं के शेष काम मिशन मोड पर पूर्ण कराएं। हर हाल में शेष काम 15 जून तक पूरे हो जाना चाहिए, जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप हर घर में लोगों को नल से पानी मिल सके। इस आशय के निर्देश प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी नरहरि ने दिए।
नरहरि ग्वालियर एवं दतिया जिले में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन नल जल योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। ग्वालियर जिले में 467 एकल नल जल योजनाएं स्वीकृत हुईं थी। इनमें से 257 नल जल योजनाएं पूर्ण हो गईं है और इनसे संबंधित गाँव व मोहल्ले हर घर जल ग्राम घोषित हो चुके हैं।

शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान, प्रमुख अभियंता (ईएनसी) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के के सोनगरिया, मुख्य अभियंता आर एल एस मौर्य, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम एवं ग्वालियर व दतिया जिले के विभागीय कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री व उप यंत्री तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद थे।
प्रमुख सचिव नरहरि ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि नल-जल योजना का काम पूरा कराने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का सहयोग करें। इस काम में मनरेगा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं अन्य मैदानी अधिकारी व कर्मचारियों को भी जवाबदेही सौंपें। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों जिलों में विशेष रणनीति बनाकर नल-जल योजनाओं का काम पूरा कराया जाए। नरहरि ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं काम में दिक्कत हो तो वे कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ के ध्यान में लाएं। उन्होंने नल जल योजनाओं के काम में गुणवत्ता का ध्यान रखने पर विशेष बल दिया।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि, नल जल योजनाओं की पाइप लाइन डालने के लिए गाँव में खोदी गई सड़कों को मूल स्वरूप में लाने का काम भी तेजी से किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर घर में कनेक्शन देने के लिए जरूरी आधार कार्ड मुहैया कराने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। प्रमुख सचिव श्री नरहरि ने बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि सड़कों की मरम्मत कराकर मूल स्परूप में लाएं , अन्यथा ठेकेदारों सहित संबंधित सहायक यंत्री व उप यंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
संचालन व संधारण के लिए बनाई जा रही है नीति
प्रमुख सचिव पी नरहरि ने कहा कि, पूर्ण हो चुकी नल-जल योजनाओं के संचालन व संधारण के लिये नीति निर्धारित की जा रही है। जिसमें ग्राम पंचायत व ग्राम सभाओं के अधिकारों का ध्यान रखा जाएगा। नीति में ऐसे प्रावधान होंगे जिससे ग्राम पंचायत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह एवं ग्राम स्तरीय समितियों को मिलाकर एक ऐसा तंत्र विकसित हो, जिससे नल जल योजनाओं को तत्काल संधारण हो सके और दीर्घकाल तक नल-जल योजनाओं से हर घर में पेयजल की आपूर्ति होती रहे। साथ ही तकनीकी खराबी से कोई भी नल-जल योजना बंद न रहे।
जनप्रतिनिधियों को भी दिखाएं नल-जल योजनाओं के काम
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव नरहरि ने जोर देकर कहा कि नल - जल योजनाओं में क्षेत्रीय नागरिकों की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसलिए निर्माणाधीन नल-जल योजनाओं का काम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवश्य दिखाएं। साथ ही नल-जल योजनाओं का जिन लोगों को लाभ मिलना है, उन्हें भी विश्वास में लेकर काम को अंतिम रूप दें।
ये भी पढ़े- MP News: इन किसानों को मिलेगा भूमि का मुआवजा, कुछ ऐसी है पूरी प्रोसेस
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications