MP News: इन किसानों को मिलेगा भूमि का मुआवजा, कुछ ऐसी है पूरी प्रोसेस
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन ईकाई ग्वालियर के द्वारा मुरैना जिले के अंतर्गत मुरैना एवं बानमोर तहसील के अंतर्गत नवीन ग्रीन फील्ड लैंड आगरा-ग्वालियर खंड के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण हेतु हितग्राहियों के बैंक खाता, पेन कार्ड, आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त करने के लिये संबंधित तहसीलदार 25 एवं 26, 29 एवं 30 अप्रैल को पंचायत स्तर पर कैंप लगायें।
यह निर्देश एसडीएम मुरैना ने जारी किये हैं। जिसमें ग्राम पंचायत जखौना, तिछौला के लिये जखौना में 25 अप्रैल को कैंप प्रभारी नायब तहसीदार. रेखा कुशवाह, भटारी सिरमिति के लिये सिरमिति में 25 अप्रैल को प्रभारी तहसीलदार मुरैना, ग्राम माता बसैया, अजनौंधा, डोंगरपुर लोधा और खेरियाकलां का कैंप ग्राम पंचायत अजनौधा में 26 अप्रैल को एसडीएम की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा।

इसके अलावा नाका, कोतवाल, बसहरी, बिसैठा के लिये कैंप कोतवाल में 26 अप्रैल को, बानमोर तहसीलदार मोहनी साहू की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा। ग्राम पिपरसेवा, उरहाना, पिनावली, रान्सू के लिये कैंप पिपरसेवा में 29 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। यह कैंप तहसीलदार बानमोर महेश कुशवाह की उपस्थिति में होगा। ग्राम गडाजर, खिरावली, तिलुआ, रंचौली, गूलेन्द्रा, नयागांव के लिये कैंप गडाजर में 30 अप्रैल को एसडीएम मुरैना की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा।
गांव का होगा समग्र विकास
म.प्र. शासन के कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व श्रम विभाग प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को पंच सरपंच उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि, पंचायतीराज की कल्पना भारत के मनुष्य ने ही की थी, जिसे महात्मा गाँधी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राम मनोहर लोहिया इन तीन भारतीय विचारकों ने भारतीय राजनीति में दिशा देने का कार्य किया। पंचायतीराज की जो सामुदायिक परिकल्पना है जो हमारी परंपराओं और हमारे पंच परमेश्वर में है। हमारी पंचायत व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जो आत्मनिर्भर व स्वाबलंबन हो। महात्मा गाँधी ने कहा था कि समाज व्यवहारिक रूप से होना चाहिए। लोहिया जी ने कहा जाति जैसी चैन भी तोड़ देना चाहिए। समाज के हर व्यक्ति को बराबर का दर्जा होना चाहिए, हम उसे परिवार की तरह देखें और अपने गाँव को स्वाबलंबन और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करें।
उन्होंने पंच सरपंचों को कहा कि, आप अपने ग्राम पंचायतों के सर्वे-सर्वा हो, यह गांव आपका है। आपको अपने तरीके से सोचना होगा, आपके पास पैसे की कमी नहीं है। लेकिन पैसे का उपयोग कैसे करेंगे यह आपको सोचना होगा जिससे आपका और आपकी ग्राम पंचायतों का भविष्य बेहतर होगा। मंत्री पटेल ने कहा कि, पंचायतों को अपने संसाधनों से आत्मनिर्भर स्वाबलंबन बनाना चाहिए। सभी पंचायतों में सामुदायिकता का भाव होना चाहिए और पंचायतों के लिए पाँच वर्ष के लिए कौन-से कार्य करना है यह सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि, तालाब, सड़क, बांध बनाने के लिए तकनीकी को ध्यान में रखकर बनाया जाए। पंचायतों में बेहतर रिकॉर्ड रखने का कार्य दूसरी संस्था नहीं कर सकती है। आपने कहा कि, नये पंचायत भवन 3 मंजिला बनाये जा रहे हैं, जिसे ग्राम पंचायत द्वारा ही बनाया जाएगा।
ये भी पढ़े- Gwalior News: अतिक्रमण पर हुआ एक्शन, अब यहां चलेगा प्रशासन का बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications