MP: बुजुर्गों को 'रामेश्वरम' तीर्थ यात्रा कराएगी मोहन सरकार, कैसे करें आवेदन, जानिए
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में 300 बुजुर्गों को प्रदेश सरकार पवित्र "रामेश्वरम धाम" तीर्थ कराने जा रही है। जिले के बुजुर्गों को लेकर विशेष रेलगाड़ी 7 फरवरी को यह तीर्थ यात्रा कराने के लिये जायेगी। तीर्थ कराने के बाद 12 फरवरी को यह रेलगाड़ी वापस ग्वालियर लौटेगी।
तीर्थ यात्रा के लिये जाने के इच्छुक बुजुर्गों से 28 जनवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र इस दिन सायंकाल 6 बजे तक निकटतम नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद एवं जनपद पंचायत कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने बताया कि, तीर्थ यात्रा संबंधी आवेदन फॉर्म राज्य शासन द्वारा जारी वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा कलेक्ट्रेट, नगर निगम, जनपद पंचायत एवं नगर पालिका परिषद कार्यालय से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म पूर्णत: नि:शुल्क हैं और फॉर्म जमा करने के लिये भी कोई राशि नहीं दी जानी है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा राशि की मांग की जाती है तो कलेक्ट्रेट के टेलीफोन नम्बर 2446214 व मोबाइल फोन नं. 8770925818 पर दर्ज कराई जा सकती है।
60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक को पात्रता
तीर्थ यात्रा के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक पात्र होंगे। महिलाओं के लिये आयु में दो वर्ष की छूट रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक बुजुर्ग को आयकरदाता नहीं होना चाहिए। तीर्थ यात्रा के लिए अकेले जा रहे 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को अपने साथ एक सहायक को ले जाने की पात्रता होगी। यदि वरिष्ठ नागरिकों के समूह द्वारा तीर्थ यात्रा के लिये आवेदन किए जाते हैं तो तीन से पाँच व्यक्ति के समूह को एक सहायक ले जाने की पात्रता होगी। पर समूह के प्रत्येक व्यक्ति की आयु 65 वर्ष से अधिक होना जरूरी है। एक समूह में अधिक से अधिक पाँच सहायक ही यात्रा पर जा सकेंगे। सहायक के रूप में चयनित यात्री का संबंध बुजुर्ग से होना आवश्यक नहीं है। पति-पत्नी के एक साथ यात्रा करने पर सहायक को साथ में ले जाने की सुविधा नहीं होगी।
ये भी पढ़े- Ujjain: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का आगाज, प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर क्या रहेगा खास, जानिए
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications