शिक्षकों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है मोहन सरकार, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा

Madhya Pradesh News: स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मंगलवार को भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे। यहां शिक्षक संघ द्वारा आयोजित कर्त्तव्य बोध दिवस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान के लिये प्रतिबद्ध है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने शिक्षकों के कल्याण से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने मंच से शिक्षकों से प्रदेश में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने का आग्रह भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है, 23 जनवरी को सारा देश नेता सुभाषचंद्र बोस की जयंती मना रहा है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे देश के महापुरुषों के जीवन के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दें।

Uday Pratap Singh

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री ने 22 जनवरी, 2024 का स्मरण करते हुए कहा कि देश में कल का दिन ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को भगवान राम के आदर्शों के बारे में भी जानकारी देने का आग्रह किया।

इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया। कार्यक्रम को विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री नीलेश माहेश्वरी, संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.छत्रवीर सिंह राठौर, प्रदेश सचिव राजीव शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+